जौनपुर जिले के लाइनबाजार थाना क्षेत्र मे हौसला बुलंद बदमाशों ने दिनदहाड़े एसपी ऑफिस के ठीक सामने तमंचे के बल पर एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ती से सोने की चेन और कान की बाली लूटकर फरार हो गए। सूत्रो ने बताया कि यह वारदात एसपी ऑफिस के ठीक सामने विकास भवन के बगल में हुई है । घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे रही आंगनवाड़ियों में हड़कंप मच गया । घटना हाई प्रोफाइल इलाके में हुई है । इस वारदात से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है ।
गौरतलब है कि मानदेय बढ़ाने को लेकर जिले भर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ती करीब एक सप्ताह से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर रही है । आज इस धरने में शामिल होने आई मुफ्तीगंज ब्लॉक के मुर्की गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ती कलावती देवी शामिल होने आई थी धरने के बीच में बाथरूम करने के लिए वह एसपी ऑफिस के ठीक सामने विकास भवन के बगल में बाथरूम करने के लिए चली गई इसी बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचकर तमंचे से आतंकित क उसके गले की सोने की चेन और कान की बाली लूट कर फरार हो गए लूट की शिकार महिला ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपने साथियों को बतायी तो आंगनबाड़ियो में हड़कंप मच गया इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। इस मामले पर एसपी से बात की गयी तो उन्होंने अभी ऐसी किसी घटना होने से इंकार कर दिया हालांकि उन्होंने थानाध्यक्ष लाइन बाजार को जांच का आदेश दे दिया है ।
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me