पत्रकार :- पवन कुमार उपाध्याय
बदलापुर जौनपुर 1 सितम्बर त्याग और समर्पण के प्रतीक पर्व ईदुलजुहा में त्यौहार आज हैं। घर-घर में पर्व को मनाने की तैयारियां खूब जोरों से चल रहे थे। शुक्रवार को कस्बे के मुख्य बाजार समेत गांवों और कस्बों की बाजारों में खासी चहल-पहल रही। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।
कस्बे के मुख्य बाजार महराजगंज, घनश्यामपुर, लेदुका, बहरीपुर, शाहपुर, बटाऊबीर समेत विभिन्न बाजारों में बकरीद पर्व के मद्देनजर काफी उल्लास दिखाई दिया। सुबाष नगर गली में दोपहर बाद पर्दानशींन महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन की खरीद-फरोख्त की।गली में श्रृंगार की दुकानों पर खासी भीड़ रही। वहीं रेडीमेड कपड़ों, जूता-चप्पल की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ी। उधर, त्यौहार के दिन तरह-तरह के पकवान बनाने की तैयारी घर-घर में चल रही है। महराजगंज रोड से गली में जाने वाले मार्ग पर स्टॉल लगाकर तरह-तरह की सेवइयां बेची जा रही थी। कवामी, सूतफेनी, अलीगढ़ी, मुरादाबादी किस्म की सेवइयों की काफी मांग रही। इनकी कीमत 40 रुपये से लेकर 150 रुपये प्रति किलो तक रही।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me