*कोर्ट की अनुमति के बिना विदेश गए आरोपी का पासपोर्ट जब्त*
*आरोप:जमानत के बाद कोर्ट की अनुमति के बिना भारत की सीमा के बाहर जा कर रहना जमानत की शर्तों का उल्लंघन*
जौनपुर-कोतवाली थाना क्षेत्र के दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में कोर्ट की अनुमति के बिना सऊदी अरब गए आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट व जमानतदारों पर वाद दर्ज हुआ। विदेश से आकर मंगलवार को आरोपी कोर्ट में पेश होकर वारंट रिकॉल की दरखास्त दिया। वादी के अधिवक्ता जैगम खान ने बहस किया कि जमानत के बाद कोर्ट की अनुमति के बिना भारत की सीमा छोड़कर यहां हाजिरी माफी की दरखास्त दिलवाकर लगातार विदेश में रहकर आरोपी ने शर्तों का उल्लंघन किया इसलिए उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए। कोर्ट ने आरोपी का पासपोर्ट जब्त कर फ्रेश जमानत पर उसे रिहा करने का आदेश दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मुन्ना टोला निवासी अजीम जहरा ने अंबेडकर नगर निवासी पति मोहम्मद आजम आदि पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दायर किया। उसका आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।गवाहों के बयान के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए तलब किया।बीच में आरोपी विदेश चला गया।वादी पक्ष ने दरखास्त दिया कि वह जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर विदेश चला गया है।कोर्ट ने उसे व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का आदेश दिया। न आने पर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट व जमानतदारों पर वाद दर्ज कर नोटिस जारी किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me