Blog

सोमवार, 2 अक्टूबर 2017

यूपी में 12.77 लाख लोगों के पास हथियार रखने का लाइसेंस

जौनपुर-ड्राई डे पर भी जिले में जमकर बेची गई शराब,लाइन बाजार,जफराबाद,जलालपुर में बेची गई शराब,शटर डाउन कर दुकानों के पीछे से बेची गई शराब,शराब दुकानदारों ने धड़ल्ले से बेची शराब 

गोरखपुर-जिला जेल प्रशासन की सार्थक पहल,जेल में बंदियों को दिया जा रहा कम्प्यूटर प्रशिक्षण 
50 कैदियों को दी जाएगी कंप्यूटर की जानकारी,अनपढ़ बंदियों के लिए पौढ़ शिक्षा का प्रोग्राम 

आगरा-डायल 100 के सिपाहियों ने किया रेस्क्यू,कुए से सिपाहियों ने निकाला नील गाय के बच्चे को 20 फिट गहरे कुए से सिपाहियों ने निकाला बछड़ा,अछनेरा के नगला झारिया का मामला 

संभल-पानी के टब में डूबकर मासूम की मौत,गुन्नौर थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला

वाराणसी-विवाद के बाद कल खुलेगा बीएचयू,विरोध के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क,घटना के बाद से छात्रों में नाराजगी का माहौल,बीएचयू वीसी गिरीश चंद्र त्रिपाठी हैं नदारद 

मैनपुरी-नशे में धुत दो मजदूर आपस में भिड़े,आपसी मारपीट में एक मजदूर की मौत,शहर कोतवाली के महमूदनगर का मामला

संभल-घर में किशोरी के साथ रेप की कोशिश,शोर मचाने पर भागा दबंग युवक,परिजनों ने आरोपी को पुलिस को सौंपा,संभल के बहजोई कस्बे की घटना 

रामपुर-तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा,मौत,हादसे के बाद मौके से ट्रक लेकर चालक फरार,शाहबाद कोतवाली के बंदार गांव के पास की घटना 

शामली-पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान को हिरासत में लिया,समर्थक को छुड़ाने गए चौहान पर पुलिस से बदसूलकी का आरोप,समाजवादी पार्टी एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे हैं मनीष चौहान,कोतवाली में समर्थकों की भारी भीड़, बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती

गाजियाबाद-पूर्व सपा नेता के खिलाफ एफआईआर के निर्देश,एसएसपी ने दिए एफआईआर कराने के निर्देश,घर में हथियारों से फायरिंग करने का आरोप,कविनगर थाना क्षेत्र का मामला 

वाराणसी-बीएचयू में सीसीटीवी कैमरा लगने का काम शुरू,बीएचयू प्रॉक्टर के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग,सुरक्षा से समझौता किसी भी दशा में नहीं किया जाएगा- डीएम,सीसीटीवी लगाने में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी- कमिश्नर,तीन दर्जन CCTV कैमरे अब तक लगाए जा चुके हैं,मंगलवार को 4 दर्जन कैमरे और लगाए जाएंगे 

बागपत-ट्रैक्टर और कार में आमने-सामने टक्कर,तीन लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती,बड़ौत कोतवाली के दिल्ली रोड की घटना  

अलीगढ़-गत्ता फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से लगी आग,दमकल की 3 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी,बन्नादेवी के सारसौल इलाके की घटना  

लखनऊ-मेरिट पर पुलिस भर्ती के कैंडीडेट कल करेंगे प्रदर्शन,विधानसभा घेराव का अभ्यर्थियों ने किया ऐलान,35 हजार पदों पर होनी थी पुलिस की भर्ती,कोर्ट में ठोस पैरवी को लेकर कल करेंगे प्रदर्शन 

कानपुर-रावतपुर में बवाल का मामला,पुलिस ने हजारों लोगों के नंबर सर्विलांस पर लिये,पुलिस वॉटसअप, फेसबुक और ट्वीटर पर भी रख रही है नजर,आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर की जायेगी कार्यवाई

हरदोई-टाटा शोरूम की महिला कर्मी से गैंगरेप,टाटा की डेमो कार में अगवा कर गैंगरेप,सहकर्मियों पर गैंगरेप करने का आरोप,पचदेवरा इलाके में खेत में मिली युवती,पीड़िता की तहरीर पर FIR दर्ज,जांच शुरू

हरदोई-दीवार गिरने से बच्चे की मौत,3 घायल,घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया,टड़ियांवा के खेड़िया गांव का मामला,पड़ोसी ने रंजिश में दीवार की न्यू खोदी थी 

लखनऊ-लाइसेंसी बंदूक रखने वालों में उत्तर प्रदेश अव्वल,यूपी में 12.77 लाख लोगों के पास हथियार रखने का लाइसेंस,ज्यादातर लोगों ने निजी सुरक्षा के नाम पर ले रखे हैं लाइसेंस,आतंकवाद से प्रभावित जम्मू-कश्मीर लाइसेंस लेने में दूसरे नंबर पर,जम्मू-कश्मीर में 3.69 लाख लोगों के पास बंदूक रखने का लाइसेंस,1980-90 के दशक में आतंकवाद से पीड़ित पंजाब तीसरे नंबर पर,पंजाब में बंदूक के लाइसेंस की संख्या 3,59,349 हैं,देश में बंदूकों के जारी लाइसेंसों की कुल संख्या 33,69,444,गृह मंत्रालय ने 31 दिसंबर 2016 तक जारी किए आंकड़ें 

अमेठी-मामूली बात पर दो युवकों में मारपीट,एक युवक घायल, अस्पताल में भर्ती,जगदीशपुर के मंगौली गांव का मामला

बाराबंकी-कल मूर्ति विसर्जन के बाद बवाल का मामला,लापरवाही पर अहमदपुर चौकी इंचार्ज सस्पेंड चौकी इंचार्ज रतन सिंह को सस्पेंड किया गया 

कानपुर-मंगलसूत्र चोरी का आरोप लगाकर महिला की पिटाई,जूही थाना क्षेत्र के बारादेवी मंदिर का मामला

प्रतापगढ़-पिता की मौत से आहत बेटी ने लगाई आग,गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया,32 बटालियन पीएसी में तैनात थे पिता राकेश पांडे,लालगंज के गोविंदपुर गांव की घटना 

महाराजगंज-मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद,विवाद में दो समुदायों में हुई मारपीट, पांच लोग घायल,पुलिस ने 21 नामजद, 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया,आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SP ने गठित की 3 टीमें 

दिल्ली-फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए एमसीडी बांटेगी टिकट,एमसीडी 3000 मुफ्त टिकट बांटेगी तीनों नगर निगम में हजार-हजार टिकट बांटे जाएंगे,तीनों नगर निगम के पार्षदों को टिकट बांटने का काम,फुटबॉल को लोकप्रिय बनाने के लिए दिल्ली BJP की पहल,दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने की घोषणा,फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 6 अक्टूबर से होगा शुरू

मुरादाबाद-सड़क हादसे में बच्चे की मौत, एक दर्जन घायल,दो ट्रैक्टर ट्राली के आपस में टकराने से हुआ हादसा,बिलारी थाना क्षेत्र के थांबला रोड की घटना   

बहराइच-रास्ते के विवाद में उपद्रव पर बड़ी कार्रवाई,11 पर नामजद,200 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया,दरगाह शरीफ थाने के चांदपुरा का मामला 

लखनऊ-उप्र सरकार ने 370 करोड़ की परियोजनाएं की प्रस्तावित,प्रो-पुअर टूरिज्म योजना के तहत परियोजनाएं की प्रस्तावित,ताजमहल, क्षेत्र के विकास के लिए 156 करोड़ रु. शामिल,विश्व बैंक से विचार-विमर्श के बाद तैयार किए गए प्रस्ताव,उप्र सरकार ने स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजे प्रस्ताव 

लखनऊ-यूपी कैबिनेट की अहम बैठक कल,लोकभवन में सीएम की अध्यक्षता में होगी बैठक 

ललितपुर-बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक घायल नेशनल हाईवे- 26 के नदनवारा गांव की घटना

दिल्ली-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर जताया दु:ख,अमेरिका के लास वेगस में मारे गए लोगों के प्रति जताया दु:ख  

गाजियाबाद-घर से बाजार गई महिला की चेन लूटी,बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात,साहिबाबाद के शालीमार गार्डन इलाके की घटना,इलाहाबाद-कैन्डिल लाईट शो गांधी जयन्ती पर कैन्डिल लाईट शो मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में लोगों ने जलाया कैंडिल,कैन्डिल लाइट से दिया गया स्वच्छता का संदेश 

चित्रकूट-घर में घुसकर छेड़खानी कर रहे शोहदे की पिटाई,किशोरी के भाई ने शोहदे पर किया कुल्हाड़ी से हमला,शोहदे के परिजनों ने किशोरी के घर किया पथराव,शोहदे के परिजनों ने किशोरी और उसकी मां को पीटा,शहर कोतवाली के रेहुतिया गांव का मामला

लखनऊ-भारतीय विदेश सेवा अधिकारी मिलेंगे सीएम से,10 अधिकारी कल सीएम योगी से करेंगे मुलाक़ात,कल शाम 7 बजे सीएम कार्यालय में मुलाक़ात होगी 

कासगंज-पड़ोसी ने महिला की गोली मारकर हत्या की,मकान के निर्माण का विरोध करने पर हत्या गंज डुंडवारा के सुदामापुरी का मामला 

वाराणसी-बीएचयू में सुरक्षा के मद्देनजर एलडी गेस्टहाउस में चली बैठक,बैटक में डीएम, एसएसपी और बीएचयू के प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्य रहे मौजूद,बैठक में सुरक्षा के लिहाज से लिये गये कई निर्णय,महिला छात्रावास, बीएचयू गेट  सहित पूरे परिसर तैनात होंगे अतिरिक्त गार्ड,महिला छात्रावासों के बाद कल से होगी महिला सुरक्षा गार्डों की तैनाती,सेंसेटिव स्थानों पर लगाये जायेंगे सीसीटीवी कैमरे कल से बीएचयू खुल रहा है,सादे कपड़ो में तैनात होंगे पुलिस के जवान,रखेंगे संदिग्धों पर नजर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me