केराकत स्थानीय नगर पंचायत में नियम और कानून की धज्जियां उड़ाते हुए नगर क्षेत्र के बाहर के लोगों का नाम शामिल किये जाने का आरोप भाजपा नेता एवं सभासद मोहम्मद असलम खान ने लगाया है।ग्रामीण क्षेत्र एवं एक वार्ड के ही मतदाता का नाम के वार्डों की मतदाता सूची में शामिल किए जाने का खुलासा करते हुए सभासद खान ने बताया कि नगर क्षेत्र के सिपाह प्रथम वार्ड में दीपा पत्नी सरोज जिसकी उम्र 139 साल बताई गई है जबकि इस नाम की कोई महिला का नामों निशां और आता पता तक नही है।उसी के साथ भारी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज में दर्ज कर दिया गया है।यहीं तक नही मतदाता सूची में मृतक और शादी शुदा लड़कियों तक का नाम निकाला नही गया है।जो वर्तमान में शादी के बाद अपने ससुराल में है।नगर के 11 वार्डों में मोहल्ला सिपाह वार्ड प्रथम 9 में लगभग 500 फर्जी ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों का नाम कानूनगो और लेखपालों ने आंखमूँद कर शामिल कर दिया है। भाजपा नेता सभासद मोहम्मद असलम खान ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस संबंध में रजिस्टर्ड पत्र समेत व्यक्तिगत रूप से उप जिलाधिकारी को सूचित करने बावजूद आज तक फर्जी लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया अथवा काटा नहीं गया ।उक्त सारा खेल इस कार्य में लगे तहसील के कर्मियों द्वारा किया गया ।लेकिन उप जिलाधिकारी महोदय मूकदर्शक की भूमिका अदा करते रहे। ऐसी स्थिति में नगर पंचायत के निष्पक्ष चुनाव की उपयोगिता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me