Blog

रविवार, 29 अक्टूबर 2017

स्थानीय निकाय चुनाव की प्रत्याशियों के लिए मंथन जारी

लखनऊ-निकाय चुनाव पर मंथन,स्थानीय निकाय चुनाव की प्रत्याशियों के लिए मंथन जारी,निकाय चुनाव के लिए जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज,सभी जिलों में प्रत्याशी चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक,बीजेपी के नगर निगमों, जिलों के चुनाव प्रभारी जिलों में मौजूद,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी गाजियाबाद की बैठक में,महामंत्री विजय बहादुर पाठक में मेरठ में ले रहे बैठक,महामंत्री अशोक कटारिया लखनऊ जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में,महामंत्री पंकज सिंह बरेली जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में मौजूद,सलिल विश्नोई वाराणसी में और राम नरेश अग्निहोत्री गोरखपुर में मौजूद,सभी 16 प्रभारी ले रहे आज जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में भाग

वाराणासी-एसके अग्रवाल का बयान,राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक,एसके अग्रवाल ने तीन मंडल की समीक्षा बैठक किया,लॉ एन्ड ऑर्डर को लेकर बैठक में की चर्चा,राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल का बयान,48 घण्टे पहले शराब की दुकान बंद रहेंगी-एसके,'मतदान के 48 घण्टे पहले शराब की दुकान बंद रहेंगी','मतगणना के दिन भी बंद रहेगी शराब की दुकाने बंद रहेंगी','सीमा पर बाहरी लोगों के आने जाने वालों पर ध्यान रखा जाएगा','जिन लोगो के पास असलहे है उनको जमा करवाए जाएंगे',असलहों के दुकानों की चेकिंग करवाई जाएगी-एसके अग्रवाल,टेक्नोलॉजी का प्रयोग जितना हो सकता है हम करेंगे-एसके,'प्रदेश में 10 प्रतिशत पोलिंग बूथ अति संवेदनशील है',जरूरत पर ड्रोन,सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी,'प्रशासन किसी दबाव में रहकर काम नहीं करेगा','कोई किसी भी पार्टी से हो उसकी बात सुनी जाएगी',वाराणसी जोन कैमरे की जरूरत होगी -एसके अग्रवाल,'वाराणसी में CCTV कैमरा लगाना है प्रशासन लगाएगा'

लखनऊ-कुख्यात लुटेरा गैंग गिरफ्तार,गाजियाबाद का कुख्यात लुटेरों का गैंग लखनऊ में गिरफ्तार,गाजियाबाद से हटकर राजधानी लखनऊ में बनाया था ठिकाना,अलीगंज इलाके से 5 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,1.40 लाख कैश,10 मोबाइल और 2 बाइक बरामद,शातिर गैंग ने प्रदेश भर में लूट की 60 घटनाओं को कुबूला,2017 में महानगर में व्यापारी से हुई 5 लाख की लूट को भी कुबूला,अलीगंज थाना क्षेत्र के खदरा में किराए के मकान में रह रहा था गैंग

लखनऊ-जफरयाब जिलानी का बयान,श्री श्री रविशंकर के बयान पर बोले जफरयाब जिलानी,बातचीत, मध्यस्थता से ये मसला हल नहीं हो सकता-जिलानी,बोर्ड के सदस्य मध्यस्थता को तैयार नहीं हैं-जफरयाब,श्री श्री रविशंकर को बोर्ड को लिखनी चाहिए अपनी मंशा-जिलानी,मुस्लिम पक्ष मस्जिद के सरेंडर को तैयार नहीं-जफरयाब,बोर्ड के एक सदस्य की एक कार्यक्रम में श्री श्री से हुई थी मुलाकात,बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक हैं जिलानी

दिल्ली-कमाल फारूकी का बयान,बाबरी मस्जिद-राम मंदिर मामले में बातचीत के लिए तैयार बोर्ड,ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बातचीत के लिए तैयार-फारूकी,लेकिन तय होना चाहिए एजेंडा-कमाल फारूकी,मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मेंबर कमाल फारूकी का ETV से बयान

दिल्ली-बदरूद्दीन अजमल का बयान,मेंबर पार्लिमेंट बदरुद्दीन अजमल का बयान,बाबरी मस्जिद-राम मंदिर मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है-बदरूद्दीन,अब तक बातचीत होती रही है ना काम,अदालत का फैसला मानेंगे,अगर बाहर मसले का हल हो सकता है तो अच्छी बात है-बदरूद्दीन

बंगलुर-श्री श्री का बयान,बाबरी मस्जिद-रामजन्म भूमि मामले में दोनों पक्षों से हुई मुलाकात-श्री श्री,इस मामले में मैं स्वेच्छा से मध्यस्थता को तैयार हूं-श्री श्री,6 अक्टूबर को दोनों पक्षों से श्री श्री की दोनों पक्षों से हुई थी मुलाकात,मुलाकात के बाद बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर ने दिया था बयान

गोंडा-मंत्री की गाड़ियों की होगी जांच,DM ने मंत्री के काफिले की सभी गाड़ियों की जांच के दिए आदेश,मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफ़िले की गाड़ियों की होगी जांच,मंत्री के काफिले की सभी गाड़ियों का होगा तकनीकी परीक्षण,कल गोंडा में मंत्री के काफ़िले की गाड़ियों से हुई थी बच्चे की मौत,सीएम योगी ने गंभीरता से मामले की जांच के दिए थे आदेश,मंत्री की संवेदनहीनता की ETV ने प्रमुखता से दिखाई थी खबर,बच्चे को कुचलने के बाद भी नहीं रूका था मंत्री का काफिला

लखनऊ- पैटर्न, सिलेबस जारी,शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा का पैटर्न, सिलेबस जारी,बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी किया पैटर्न और सिलेबस,प्राइमरी स्कलों में भर्ती के लिए 3 घंटे की होगी लिखित परीक्षा,150 अंक के प्रश्नपत्र में देने होंगे 150 सवालों के जवाब,दिसंबर में हो सकती है शिक्षक भर्ती परीक्षा,68500 पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती का है प्रस्ताव

मेरठ-कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने पहुंचीं रीता बहुगुणा,चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से रीता बहुगुणा मिलीं,BJP विधायक की ताज पर टिप्पणी पर बोलीं रीता बहुगुणा,उत्तर प्रदेश की धरोहर है ताज,सरकार करेगी विकास-रीता 

इलाहाबाद-मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान,'श्रम विभाग गरीब बेटियों की करायेगा शादी','इलाहाबाद में 9 दिसम्बर को होगा सामूहिक विवाह','250 गरीब बेटियों की करायी जायेगी शादी','परेड ग्राउंड में आयोजित होगा सामूहिक विवाह समारोह' 

चंदौली-रास्ते के विवाद में डबल मर्डर की वारदात,रास्ते के विवाद में 2 पक्षों में हुई फायरिंग,गोली लगने से बच्चा समेत 2 लोगों की मौत,फायरिंग में 2 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,कंदवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव की घटना

लखनऊ-प्रशासन की लापरवाही,प्रशासन की लापरवाही से टूट गई उम्मीदवारों की उम्मीद,सालों से तैयारी कर रहे उम्मीदवारों की उम्मीद पर फिरा पानी,5 साल तक अपने-अपने चुनाव क्षेत्र की उम्मीदवारों ने छानी खाक,वोटर लिस्ट से कटा नाम,इलेक्शन कंट्रोल रुम का लगा रहे चक्कर,बीएलओ ने भी पल्ला झाड़ा,इलेक्शन अफसरों पर फोड़ा ठींकरा,1 नवंबर से लखनऊ में नॉमिनेशन,लिस्ट में प्रत्याशी का ही नाम नहीं 

आगरा-टैंपो चालक और सवारियों में जमकर मारपीट,सवारियां बैठाने को लेकर जमकर चले लात घूसे,मारपीट की लाइव तस्वीरे कैमरे में कैद,न्यू आगरा थाना क्षेत्र के कमलानगर की घटना

मथुरा-एम्बुलेंस न मिलने पर प्रसूता ने सड़क पर बच्चे को दिया जन्म,परिजन प्रसूता को बाइक पर ले जा रहे अस्पताल,जच्चा, बच्चा दोनों सुरक्षित,निजी अस्पताल में भर्ती,राया क्षेत्र के सोनई गांव के पास का मामला

बिजनौर-पंचायत का तुगलकी फरमान,लड़की को भगाने पर पंचायत का तुगलकी फरमान,भरी पंचायत में ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की जमकर पिटाई की,प्रेमी के गले में जूतों की माला डालकर गांव में घुमाया,बड़ापुर थाना के इस्लामाबाद इलाके का मामला

आजमगढ़-बस और जीप की टक्कर,रोडवेज बस और जीप की टक्कर,5 लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती,रानी की सराय थाना क्षेत्र के बलइसा बाजार की घटना

बांदा-कुएं में मिला शव,जंगल के कुएं में अज्ञात किशोरी का शव मिला,पुलिस ने शव को निकलवाकर शुरु की छानबीन,हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका,पलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव की घटना 

मुरादाबाद-पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा,चोरी की 5 बाइकें बरामद, तीन वाहन चोर गिरफ्तार,दिल्ली-एनसीआर में बाइक चुराते थे आरोपी बदमाश,पाकबाड़ा थाना क्षेत्र में बाइक बेचते पकड़े गए बदमाश

लखनऊ-तालाबंद मकान से चोरों ने की लाखों की चोरी,परिवार तालाबंद कर गया घूमने,लौटने पर खुलासा,गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विनीतखंड की घटना

उन्नाव-आसीवन पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा,5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,प्रेम प्रसंग के चलते पति की पत्नी और प्रेमी ने की थी हत्या,20 अक्टूबर को हत्या कर आसीवन के बाग में फेका था शव

बरेली-तंबाकू उधार न देने पर दम्पति को मारी गोली,गंभीर हालत में दंपति निजी अस्पताल में भर्ती,बीती रात दबंगों ने दबंगों ने मारी गोली,बिथरी थाना क्षेत्र के तिरकुनिया गाँव की घटना

भदोही-फर्जी कागजात पर नौकरी कर रहा सहायक अध्यापक बर्खास्त,बीएसए ने आरोपी सहायक शिक्षक को किया बर्खास्त,ज्ञानपुर के दशरथपुर पलवार में तैनात था सहायक अध्यापक,BSA ने ABSA को दिया मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश

सहारनपुर-पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले 5 लुटेरे गिरफ्तार,1 होमगार्ड,3 बर्खास्त होमगार्ड समेत 5 लुटेरे गिरफ्तार,पुलिस की वर्दी ,लाइसेंसी पिस्टल,लग्जरी कार बरामद,3 तमंचे ,15 हज़ार कैश भी पुलिस ने किया गिरफ्तार,नागल थाना क्षेत्र के सिगड़ी से हुई गिरफ्तारी 

सहारनपुर-3 बदमाश गिरफ्तार,सरसावा पुलिस ने 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार,3 बाइकें,3 तमंचे, 15 कारतूस,डोडा पोस्त बरामद

पीलीभीत-16 बाइकें बरामद,3 आरोपी गिरफ्तार,स्कॉर्पियो,धान भरी ट्रैक्टर-ट्राली भी बरामद,निर्माणाधीन मकान से पुलिस ने की बरामद,माधोटांडा क्षेत्र के खजुरिया मझारा का मामला

फैजाबाद-14 कोसी परिक्रमा सकुशल संपन्न,लगभग 20 लाख श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा,20% श्रद्धालु अभी भी अयोध्या फैजाबाद में मौजूद,अब 31 अक्टूबर की पंचकोसी परिक्रमा पर प्रशासन की नजर

देवरिया-सरयू नदी में नहाने गई युवती डूबी,गोताखोर युवती की तलाश में जुटे,बरहज थाने के रामघाट का मामला

सीतापुर-पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार,चेकिंग के दौरान बदमाशों ने की थी हवाई फायरिंग,पुलिस ने घेराबंदी करके दोनो बदमाशों को दबोचा,तमंचा, नगदी,एटीएम,चेकबुक,कारतूस बरामद,शहर पुलिस ने शिवपुरी से बदमाशों को दबोचा

कुशीनगर-महिला की हत्या का मामला,महिला की पीट-पीटकर हत्या का मामला,पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया,सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी महिला,तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के सुन्दिया गांव का मामला

चंदौली-रास्ते के विवाद में 2 पक्षों में फायरिंग,फायरिंग में 4 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,कंदवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव की घटना

बांदा-तेज़ रफ्तार बोलेरो से कुचलकर वृद्धा की मौत,आरोपी ड्राइवर बोलेरो छोड़कर मौके से फरार,बबेरु कोतवाली क्षेत्र के कुमरहनी गांव की घटना 

उन्नाव-जीजा ने साले को गोली मारकर की हत्या,आरोपी जीजा फरार,पुलिस मौके पर पहुंची,सदर कोतवाली क्षेत्र के टीकरगढ़ी गांव की घटना

सोनभद्र-ट्रक की चपेट में आने से सिपाही की मौत,बलिया का रहने वाला था मृतक सिपाही,घोरावल थाने में तैनात था मृतक सिपाही पतिराज चौधरी,घोरावल थाने के सामने हुई दर्दनाक घटना

बरेली-जमीनी विवाद में दो भाइयों में मारपीट,फायरिंग,फायरिंग में गोली लगने से 2 लोग घायल,गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल भेजा गया,फरीदपुर कोतवाली क्षेत्र के बसरिया गांव का मामला

महराजगंज-भारत-नेपाल सीमा पर दो पशु तस्कर गिरफ्तार,मवेशियों की तस्करी करने जा रहे थे तस्कर,सोनौली सीमा पर एसएसबी को मिली सफलता

हापुड़-पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार,30 पेटी हरियाणा मार्का शराब कार से बरामद,शराब तस्करी कर हापुड़ में करते थे सप्लाई,हाफिजपुर पुलिस ने की तस्करों की गिरफ्तारी 

कुशीनगर-ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए किशोर की मौत,आक्रोशितों ने तमकुही-समउर मार्ग किया जाम,पटहेरवा थाना क्षेत्र के हरपुर बाजार की घटना

आगरा-थाने में बेहोश पड़ी महिला का वीडियो वायरल,मारपीट के मामले में शिकायत करने गई थी थाने,कई घंटो तक लहू लुहान हालत में पड़ी रही महिला,वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भेजा अस्पताल,एत्माउौदला थाना के नगला देवजीत गांव का मामला

पीलीभीत-पिता को मारी गोली,जमीनी विवाद में बेटे ने पिता को मारी गोली,गंभीर हालत में युवक को अस्पताल भेजा गया,पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के तकियादिनार का मामला

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me