जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर चौक के पास गुरुवार की सुबह शाहगंज से आ रही महेंद्रा एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर एक चाय की गुमटी में घुस गयी। इस दौरान घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि छह लोग घायल हो गये। घायलों को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां तीन लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह लोग चाय की गुमटी के पास बैठकर चाय पी रहे थे और अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान शाहगंज की ओर से आ रही महेंद्रा एक्सयूवी 500 कार जीजे 15 सीबी 8732 अनियंत्रित होकर घनश्यामपुर चौक पर स्थित एक चाय की गुमटी में जा घुसी। घटना में मौके पर ही खुटहन थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह (40) पुत्र मिट्ठू सिंह की मौत हो गयी जबकि पाँच लोग राममूरत यादव (65) पुत्र राम अवतार, रविकांत सिंह (24) पुत्र राम सिंह, संजय (23) पुत्र जगदीश, रविंद्र कुमार यादव (32) निवासीगण ग्राम वीरपालपुर थाना खुटहन, पंचम शर्मा (70) निवासी कम्मपुर थाना खुटहन, घायल हो गये। घटना के बाद आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गयी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच घटना के बाद भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसके साथ-साथ कार में सवार दो लोगों की दैहिक समीक्षा कर दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने शाहगंज-बदलापुर मार्ग जाम कर दिया।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। ग्रामीणों ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को खेत से बाहर निकलवाया और उसे थाने ले जाया गया। इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर के चिकित्सकों ने राममूरत, रविकांत, संजय, पंचम की हालत गंभीर देखते हुए इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान राममूरत की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। घटना से मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me