जौनपुर - ठाकुरवाड़ी महिला विकास कल्याण समिति सिंगरामऊं के तत्वाधान में गौरीशंकर मंदिर स्थित संस्था कार्यालय पर उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) के अन्तर्गत मनरेगा के अन्तर्गत श्रमिक के रूप में पचास दिनों तक का कार्य कर चुके श्रमिकों के पंजीकरण हेतु पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। बोर्ड के अधीन मनरेगा, ईंट भट्टों तथा अन्य निर्माण स्थलों पर पात्र निर्माण श्रमिकों तथा अधिष्ठानों को पंजीकृत कराए जाने का भी प्रावधान है। जिसके अन्तर्गत ऐसे सभी निर्माण श्रमिक जो कि 18 से 60 वर्ष की आयु के हैं और जिन्होने पंजीकरण के समय निर्माण श्रमिक के रूप में गत् बारह महीनों में 90 दिनों तथा मनरेगा श्रमिक के रूप में पचास दिनो का कार्य किया है, का पंजीयन किया गया। पंजीकरण के इच्छुक श्रमिक को दो फोटो, आय पमाण पत्र तथा निर्माण श्रमिक के रूप में कार्य करने का पमाण पत्र सहित अस्सी रूपए पंजीकरण तथा अंशदान शुल्क के रूप में जमा कराकर शिविर में कुल 500 श्रमिकों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर श्रमिकों को पंजीकरण की रसीद भी जारी की गयी। संस्था सचिव कुँवररानी डॉ० अंजू सिंह ने बताया कि निर्माण श्रमिक को पत्येक वर्ष पचास रूपए का अंशदान जमा कर बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में लाभ पाप्त करने हेतु अपने पंजीकरण का नवीनीकरण कराना होता है।क्षेत्र की विभिन्न ग्रामसभाओं में मनरेगा के तहत पचास दिन का कार्य कर चुके श्रमिकों का पंजीयन तथा नवीनीकरण किया गया। इसके साथ ही वह बोर्ड की विभागीय वेवसाइट डब्लू डब्लू डब्लू डॉट यूपी बी ओ सी डब्लू डॉट इन पर भी लॉग इन कर अधिक जानकारी पाप्त कर सकते हैं। और उन्होने बताया गया कि मनरेगा सहित अन्य निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण हेतु जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार विकास खण्ड वार पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने श्रमिकों को अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करा कर श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में जिला श्रम कार्यालय से राजेन्द्र पाल, गणेश दुबे, आलोक मिश्र, व अनुज मिश्र भी पंजीकरण कार्य में सहयोग कर रहे थे। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) के द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के कल्याण के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाए जैसे चिकित्सा सुविधा योजना, शिक्षां सहायता योजना, शिशु हित लाभ योजना, मातृत्व हित लाभ योजना, बालिका मदद योजना, अक्षमता पेंशन योजना, दुर्घटना सहायता योजना, पुत्री विवाह अनुदान योजना, मृत्यु एवं अंत्येष्टि सहायता, कौशल विकास, तकनीकि उन्नयन एवं प्रमाणन योजना, आवास सहायता योजना, पेंशन योजना, सौर ऊर्जा सहायता योजना, साइकिल सहायता योजना, मेधावी छात्र योजना, मध्यान्ह भोजन सहायता योजना जैसी योजनाए चलायी जा रही हैं। पंजीकरण शिविर में श्रम पवर्तन अधिकारी एस एन सिंह ने बताया कि उपरोक्त सभी योजनाओं में आवेदन करने की निर्धारित समय सीमा एक वर्ष है। इच्छुक श्रमिक पंजीकरण हेतु जिला श्रम कार्यालय से सम्पर्क कर सकतें हैं।
Blog
▼
गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017
सिंगरामऊ क्षेत्र की विभिन्न ग्रामसभाओं में मनरेगा के तहत पचास दिन का कार्य कर चुके श्रमिकों का पंजीयन

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me