Blog

रविवार, 12 नवंबर 2017

जाम-अतिक्रमण से मिले निजात तो बने बात

पत्रकार :- पवन कुमार उपाध्याय
 शाम होते ही जाम के झाम में जूझने लगता है बदलापुर
बदलापुर जौनपुर! 5 साल हो गए बदलापुर को नगर पंचायत का दर्जा मिले हुए। जिले के ग्रामीणांचल का ये सबसे बड़ा कस्बा और बाजार है। संकरी भीड़ भरी सड़कों पर यहां चलना मुश्किल हो जाता है। शहरी आबादी दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ रही है। बावजूद इसके जो सुविधाएं मिलनी चाहिए अभी तक क्षेत्रवासियों को नहीं मिल पाई। सबसे बड़ा सवाल है अतिक्रमण का। मार्ग जाम की वजह भी यही है। इससे निजात मिले तो बात बने। सुबह हो या शाम दिन भर सड़क जाम सड़कों पर अतिक्रमण होने से आए दिन लगने वाली जाम की समस्या से लोगों का घंटों समय बर्बाद हो जाता है। जिससे यहां व्यवसाय के लिए आने को लोग कतराते हैं। आए दिन पटरी पर स्थित दुकानदारों व राहगीरों से नोकझोंक होती रहती है। जाम से छुटकारा पाने के लिए लोगों ने मांग की है।

पटरियों पर सजती हैं दुकानें

कस्बे की बाजार हो या महराजगंज मार्ग दिनभर पटरी पर ही दुकानें सजी रहती हैं। नगर पंचायत का दर्जा तो मिला पर सुविधा के नाम पर कुछ नहीं हुआ। आज भी लोग नगर पंचायत में सुविधाओं की बाट जोह रहे हैं।

बोले नागरिक ..
कस्बे में हमेशा अतिक्रमण निरोधक अभियान चलाया जाना चाहिए। जो भी फुटपाथों पर कब्जा करे, दुकान लगाए उसके विरुद्ध नगर पंचायत चालान कर जुर्माने की कार्रवाई करे।
 अखिल मिश्रा

दिनभर कस्बे की सड़कों पर जाम की स्थित बनी रहती है। सडकें पटरी पर लगीं दुकानों से संकरी हो गयी हैं। नालियों को पूरी तरह से ढका जाना था जो अभी भी पूरा नहीं किया गया।
नरसिंह बहादुर सिंह

विधानसभा का चुनाव बीतने के बाद अब नगर पंचायत चुनाव होने जा रहा है। आज तक सब्जी मण्डी की व्यवस्था नहीं हो सकी। तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए व सुन्दरीकरण किया जाना चाहिए।

राजेश तिवारी

नगर पंचायत बदलापुर आदर्श है। बरसात के समय में पूरी बाजार गंदे पानी के चपेट में आ जाती है। नगर सफाई के मामले में तो आदर्श नहीं दिखता।
सुशील निगम

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me