जौनपुर सिंगरामऊं - - हिन्दू संस्कृति के सोलह संस्कार में से एक पाणिग्रहण संस्कार महत्वपूर्ण संस्कार है. इन दिनों, विवाह संस्कार बहुत ही खर्चीला तथा आडम्बरपूर्ण हो चुका है. सामान्यजन के लिये विवाह कार्यक्रम संपन्न करवाना बहुत ही कठिन हो गया है. सामाजिक समरसता का भाव लिये सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न करवाने का निर्णय जेब्रा फाउन्डेशन ट्रस्ट तथा ठाकुरवाड़ी महिलां विकास कल्याण समिति सिंगरामऊं ने लिया.है। समाज मे दहेज रहित आदर्श विवाह को बढ़ावा देने एवं धन के अपव्यय को रोकने के उद्देश्य से स्वंय सेवी संगठनो द्वारा सरल, सुगम प्रकिया और एक ही मंडप में पूर्णत: गरिमापूर्ण परिवेश में सर्वधर्म सामूहिक विवाह का आयोजन रविवार दस नवंबर को मो० हसन डिग्री कॉलेज जौनपुर के मैदान में किया गया है। सामूहिक विवाह जोड़ो को न्यायिक, सामाजिक संरक्षण तथा प्रतिष्ठा प्रदान ही किया जायेगा साथ ही दैनिक जीवन के कार्यों में उपयोग आने वाले घरेलू उपकरण भी संगठनों द्वारा उपहार स्वरूप प्रदान किया जायेगा। इस महायज्ञ के लिए संस्था के लोगो द्वारा क्षेत्र के सभी धर्म जातियों के लोगों से संपर्क किया जा रहा है, और लोगों से अपील की जा रही है कि दहेज दानव को समाप्त करने के लिए इस आयोजन में विवाह कराने के लिए लोगो को प्रात्साहित करते हुए इच्छुक लोगो की सूची संगठन को देकर इस महायज्ञ में शामिल हों।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me