Blog

गुरुवार, 23 नवंबर 2017

पीडब्लूडी के हर निर्माण की होगी थर्ड पार्टी जांच

लखनऊ-होगी थर्ड पार्टी जांच,पीडब्लूडी के हर निर्माण की होगी थर्ड पार्टी जांच,IIT,NIT,सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टिट्यूट से कराई जाएगी जांच,यूपी सरकार ने जांच के लिए शासनादेश जारी किया

मथुरा-बांकेबिहारी जी का उत्सव,वृन्दावन में भगवान बांकेबिहारी जी का उत्सव आज,प्राकट्य स्थल निधिवन से निकाली जाएगी शोभा यात्रा,शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे,भगवान बांकेबिहारी जी के होंगें विशेष दर्शन

बागपत-हादसे में दंपति की मौत,रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार दंपति की मौत,हादसे में बस में सवार आधा दर्जन यात्री हुए घायल,घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,शहर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की घटना

बांदा-राज्यपाल का बांदा दौरा,राज्यपाल राम नाईक का बांदा दौरा आज,10 बजे जेएन कॉलेज में कार्यक्रम में करेंगे शिरकत,कृषि विवि. के तृतीय दीक्षांत समारोह में भी होंगे शामिल

लखनऊ-चकबंदी अफसरों पर कार्रवाई,चकबंदी विभाग के 3 अफसर निलंबत,1 पदानवत किया गया,करप्शन और अनुशासनहीनता के चलते की गई कार्रवाई,लखनऊ के अपर संचालक चकबंदी सुरेश सिंह निलंबित,इलाहाबाद के उप संचालक चकबंदी रमाकांत शुक्ला भी सस्पेंड,कुशीनगर के बंदोबस्त अधिकारी विजय कुमार भी निलंबित किए गए,बिजनौर के चकबंदी अधिकारी राजेंश कुमार को पदानवत किया गया

लखीमपुर-72 लोगों पर केस दर्ज,प्रधान और महिलाएं समेत 72 लोगों पर मुकदमा दर्ज,कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस पर भी किया था हमला,निघासन कोतवाली के चखरा गाँव की घटना

लखीमपुर-बाघ का खौफ,50 से ज्यादा गांवों में बाघ का खौफ,महेशपुर में मोहम्मदी रेंज में 3 बाघों की आमद से दहशत बढ़ी,गन्ना छिलाई को नहीं मिल रहे मजदूर,वन विभाग काम्बिंग में जुटा

भदोही-केशव मौर्य का दौरा,डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा,खमरिया नगर पंचायत इलाके में करेंगे जनसभा

चंदौली-युवक का मिला शव,झांड़ियों में युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्याकर युवक का शव फेंके जाने की आशंका,मुगलसराय क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी की घटना

वाराणसी-केशव मौर्य काशी में,डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज काशी में,पदयात्रा कर लोगों से केशव मौर्य मांगेंगे वोट,सुबह 10 बजे चितरंजन पार्क से शुरू होगी पदयात्रा,पदयात्रा के बाद होगी एक संक्षिप्त सभा

बरेली-3 लोगों की मौत,कार और बाइक की टक्कर में 3 लोगों की मौत,1 की हालत गंभीर,जिला अस्पताल में भर्ती,हाफिजगंज थाना क्षेत्र के लभेड़ा गांव की घटना

सुल्तानपुर-अनोखी पहल,कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक की अनोखी पहल,ग्रामीणों को अत्याधुनिक तकनीक की देगा शिक्षा,5 गांव गोद लेकर करेगा नई तकनीक से लैस,उन्नत भारत बनाने की दिशा में कदम,हर क्लास के लेक्चर की होगी आनलाइन वीडियोग्राफी,इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की होगी अब बायोमेट्रिक हाजिरी

लखनऊ-UP पुलिस झंडा दिवस,उत्तर प्रदेश पुलिस का झंडा दिवस आज,23 नवंबर 1952 को दिया गया था पुलिस ध्वज,प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने दिया था पुलिस ध्वज,झंडा दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि,डीजीपी सुलखान सिंह मुख्यालय पर करेंगे झंडारोहण

बागपत-चलती ट्रेन से फेंका,चलती ट्रेन में 3 मौलवियों को दबंगों ने जमकर पीटा,आपसी कहासुनी के बाद दबंगों ने लोहे की रॉड से पीटा,पिटाई के बाद चलती ट्रेन से दबंगों ने मौलवियों को फेंका,ग्रामीणों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती,दबंगों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने थाने को घेरा,शहर कोतवाली क्षेत्र के अहेदा रेलवे स्टेशन की घटना

अयोध्या-सीरियल ब्लास्ट की बरसी,कचहरी सीरियल ब्लास्ट की 10 वी बरसी आज,खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर अयोध्या को किया गया अलर्ट,23 नवम्बर 2007 को आतंकियों ने किया था कोर्ट में ब्लास्ट,अधिवक्ता वेंडर,मुंशी व वादकारी 4 लोगों की हुई थी मौत

पीलीभीत-अवैध शराब पकड़ी,पुलिस ने 412 पाउच शराब के साथ दो तस्करों को पकड़ा,प्रत्याशी पर बंटवाने के लिए शराब मंगाने का आरोप,फरार,प्रत्याशी समेत दो अन्य के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई,पीलीभीत के बीसलपुर नगर पालिका का मामला

ग्रेटर नोएडा-बीजेपी नेता शिव कुमार यादव हत्याकांड मामला,दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शूटरों को अरेस्ट करने का किया था दावा,अनिल दुजाना गैंग के शूटरों को गिरफ्तार करने का किया दावा,ग्रेटर नोएडा पुलिस तीनों शूटरों का कनेक्शन तलाशने में जुटी,तीनों शूटरों को हत्या के अगले दिन दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था 

लखीमपुर-सीएम का दौरा,सीएम योगी का 25 नवम्बर को खीरी दौरा,विलोबी मैदान में होगी चुनावी जनसभा,पुलिस लाइन में दौरे के चलते सुरक्षा बढ़ाई गई

मेरठ-युवक को मारी गोली,पैसों के लेनदेन में दबंगों ने युवक को मारी गोली,युवक की हालत गंभीर,अस्पताल में कराया गया भर्ती,पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को किया गिरफ्तार,देहलीगेट थाना क्षेत्र के घंटाघर इलाके की घटना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me