Blog

गुरुवार, 18 जनवरी 2018

राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियो को लेकर जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में चला गया

जौनपुर सिंगरामऊ के साढापुर मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियो को लेकर जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में चला गया। जिसमें बैठे सात लोग घायल हो गए। घायलो को सीएचसी बदलापुर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है। ये घटना देर रात में उस समय हुई जब घना कोहरा छाया हुआ था। घायलो में सुगंधा, कोकिलाबाई, कौशिल्याबाई, वैशाली, विमलाबाई,शोभाबाई, यचुराबाई, सभी निवासी अल्तोगी, थाना मुक्तये नगर, जिला जलगाँव, महाराष्ट्र के निवासी है। ये लोग अयोध्या से काशी वाराणसी जा रहे थे। अन्य तीर्थ यात्रियो को पास के ही एक ढाबे पर रोक गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me