Blog

रविवार, 14 जनवरी 2018

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकाल तोड़कर उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे


इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आज छह दिन के भारत दौरे पर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकाल तोड़कर उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे। नेतन्याहू के साथ उनकी पत्नी सारा भी भारत दौरे पर आई हैं। उसके बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्री तीनमूर्ति पहुंचे जहां पर आर्मी चीफ जनरल विपिन रावत और विदेश सचिव एस. जयशंकर ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी और इजरायली पीएम के तीन मूर्ति मार्ग पहुंचने पर हाइफा युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। ये युद्ध 1918 में लड़ा गया था।
उसके बाद तीनमूर्ति पर दोनों देशों के प्रधानंत्री ने विजिटर्स बुक में हस्ताक्षर किए। गौरतलब है कि 15 साल बाद कोई इजरायली प्रधानमंत्री भारत आया है। इससे पहले साल 2003 में इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री एरियल शेरोन आए थे। प्रधानमंत्री नेतन्याहू की ये पहली भारत यात्रा है। पिछले साल भारत के प्रधानमंत्री मोदी भी इजराइल गए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात को नेतन्याहू के लिए डिनर का आयोजन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिन की इजरायल यात्रा के दौरान भारतीय मूल के इजरायली शेफ ने मोदी के लिए विशेष तौर पर भारतीय पकवान बनाए थे। यह शेफ नेतन्याहू का भी पसंदीदा शेफ है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me