Blog

शुक्रवार, 19 जनवरी 2018

आज  गाजीपुर में लाजिस्टिक हब का शिलान्यास कर जनपद के किसानों को नये वर्ष की नयी सौगात दी

संचार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने आज  गाजीपुर में लाजिस्टिक हब का शिलान्यास कर जनपद के किसानों को नये वर्ष की नयी सौगात दी। उन्होंने सैदपुर तहसील क्षेत्र   लाढ़ा अनौनी गांव में लाजिस्टिक पार्क के निर्माण हेतु भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अत्याधुनिक भंडारण गृह के निर्माण से गाजीपुर सहित जौनपुर,आजमगढ़ और वाराणसी के किसानों को अपनी उपज संरक्षित करने में मदद मिलेगी। लाजिस्टिक पार्क के निर्माण में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। भंडारण गृह में कृषि उत्पाद,उर्वरक तथा बीजो को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने की हर सुविधा उपलब्ध होगी। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आज विधिवत भूमि पूजन कर लाजिस्टिक हब का शिलान्यास किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me