जौनपुर सुरेरी पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज आक्रोशित ग्रामीणो ने सुरेरी थाने के सामने चक्का जाम करके जमकर प्रर्दशन किया। सूचना मिलते ही सीओ मड़ियाहूं समेत कई थानो की फोर्स मौके पर पहुंचकर काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन नतिजा सिफर ही रहा। ग्रामीणो ने करीब सात घंटे तक प्रर्दशन किया। इस दरम्यान आक्रोशित जनता पुलिस विरोधी नारे भी लगाये। बाद सीओ के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।
सुरेरी थाना क्षेत्र के उगापुर गांव का निवासी संतलाल पटेल बीते सोमवार को अपने दोस्त राम उजागिर यादव के साथ घर से निकला था। लेकिन दूसरे दिन तक वापस नही लौटा तो परिवार वाले उनकी खोज में निकल गये। पहले परिवार वाले उसके दोस्त राम उजागिर यादव के घर पहुंचकर संतलाल के बारे जानकारी करने पहुंचे तो घर पर राम उजागिर मौजूद नही था परिवार वालो से पुछताछ किया गया तो घर के लोग सही उत्तर नही दे पाये। बुधवार को परिवार वालो ने सुरेरी थाने पर जाकर तहरीर दिया। पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करके हाथ पर हाथ धर कर बैठ गयी। पांच दिन बाद भी संतलाल का कोई पता नही चलने के कारण परिवार वाले और ग्रामीणो का गुस्सा फूट गया। भारी संख्या में ग्रामीण ग्राम प्रधान की अगुवाई में सुरेरी थाने के सामने पहुंचकर चक्का जाम करके पुलिस विरोधी नारे बाजी शुरू कर दिये। ग्रामीणो का आक्रोश देखकर सुरेरी थाने की पुलिस के हाथ पांव फूल गये। सूचना मिलते ही सीओ मड़ियाहूं कई थानो की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नही माने। करीब सात घंटे तक चले प्रर्दशन से दोनो तरफ वाहनो की लम्बी लम्बी कतारे लग गयी। अंत में सीओ ने संतलाल को दो दिन के भीतर बरामद करने का आश्वासन देकर ग्रामीणो का गुस्सा शांत कराया।
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me