जौनपुर सुजानगंज स्थानीय क्षेत्र के बखोपुर बाजार में बस की चपेट में आने से एक छात्रा और एक अधेड़ घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने घायलों को अस्पताल भेजते हुए बस को दौड़ा कर पकड़ लिया जबकि चालक मौके का फायदा उठाकर भाग निकला।प्राप्त जानकारी के अनुसार राधिका पुत्री स्वं त्रिलोकी गुप्ता उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी बखोपुर कोचिंग पढ़कर साइकिल से अपने घर जा रही जैसे ही सङक पार कर रही थी उसी समय महेन्द्र यादव उम्र 50 वर्ष निवासी साङी कला भी साइकिल से वहां पहुंच गए।।इसी बीच सुजानगंज से बदलापुर जा रही एक प्राइवेट बस ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए।सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गई जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद महेन्द्र की हालात नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इधर दोनों को रौंदते हुए बस चालक बस लेकर मांगने लगा लेकिन ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर चेती रामनगर में बस को पकड़ लिया। तथा बस चालक मौके का फायदा उठाकर भाग लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई हैं।
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me