केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक ओ.पी. सिंह को केंद्र सरकार ने शनिवार को कार्य मुक्त कर दिया। वह सोमवार या मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का पदभार ग्रहण कर सकते हैं। प्रदेश में 20 दिनों से पुलिस महानिदेशक का पद खाली है। ऐसे में योगी सरकार की मंशा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे।
शुक्रवार को मीडिया में ओ.पी. सिंह को केंद्र से हरी झंडी न मिलने की खबरें आने के बाद राज्य सरकार ने दोबारा उनका नाम उत्तर प्रदेश के डीजीपी के लिए भेजा था। डीजीपी सुलखान सिंह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे।
यह पहली बार है, जब प्रदेश के डीजीपी का पद इतने दिनों तक खाली रहा है। शुक्रवार को केंद्र की मंजूरी न मिलने की खबरों के बाद एक बार फिर कई नामों की चर्चा शुरू हो गई थी। अटकलें लगाई जा रही थीं कि मुलायम सरकार में बसपा प्रमुख मायावती के साथ हुई बदसलूकी में ओ.पी. सिंह का नाम आने के बाद से भाजपा आलाकमान उन्हें पुलिस का मुखिया बनाने को लेकर आश्वस्त नहीं है।
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me