Blog

गुरुवार, 25 जनवरी 2018

भारत-आसियान सम्मेलन--आज से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के नेताओं के साथ नौ द्विपक्षीय बैठक

दिल्ली-लखनऊ-देहरादून--आज 3 भाषाओं में रिलीज हो गई पद्मावत, अकेले नहीं देख पाएंगे बच्चे, फिल्म तीन भाषाओं तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज हो गई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। हिंदी भाषी राज्यों में विवाद का विषय बनी पद्मावत पर बैन की मांग को धरना-प्रदर्शन जारी है।

गोरखपुर--गोरखपुर में नहीं दिखाई जा रही है ‘पद्मावत’। देशभर में विरोध प्रदर्शन और हंगामे को देखते हुए गोरखपुर के सिनेमाहॉल मालिकों ने फिल्म पद्मावत को चलाने से इंकार कर दिया है। तीन स्क्रीन वाले सिटी मॉल के प्रबंधक ने एसआरएस समूह को पत्र लिखकर फिल्म चला पाने में असमर्थता जताई है।

लखनऊ-यूपी दिवस का आज दूसरा दिन--यूपी दिवस समारोह के दूसरे दिन सीएम योगी दोपहर बाद आयोजन स्थल अवध शिल्पग्राम में मौजूद होंगे।  इस दौरान वो कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन करेंगे, कृषि विभाग की वेबसाइट की शुरुआत करेंगे।

गाजीपुर- केंद्रीय सड़क और जलमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज गाजीपुर में लगभग आठ हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगें। रेल राज्य व संचार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मनोज सिन्हा अपने संसदीय क्षेत्र की बदहाल सड़कों को संवारने के लिए गडकरी को लेकर यहां आ रहे हैं। उनका कहना है कि बिजली और यातायात नेटवर्क बेहतर रहने पर विकास और निवेश की गति तेज हो जाती है। गाजीपुर जनपद में अर्सेनिक, फ्लोराइड और खारेपानी से ग्रसित भूजल समस्या से निजात दिलाने के लिए 102 डीपवेल ट्यूबवेल बोरिंग के कार्य का शुभारंभ भी गडकरी करेंगे।

देवरिया--केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज देवरिया में 600 करोड़ की लागत से बन रही बाईपास सड़क का शिलान्यास रखेंगे। यूपी डिप्टी सीएम केशव मौर्या भी रहेंगे मौजूद। 330 करोड़ 38 लाख रुपए की सड़क की मांग रखेंगे पूर्व मंत्री एव देवरिया सांसद कलराज मिश्रा। जिला मुख्यालय के जीआईसी मैदान में 1बजे उतरेगा मंत्री का हेलीकाप्टर ।

चमोली-जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों से मुठभेड़ में चमोली का एक और जवान शहीद हुआ है। घाट के गंडासू गांव का रहने वाला है शहीद दो दिन पहले गोली लगने से घायल होने के चलते राजौरी सेना हाॅस्पिटल में भर्ती था। 34 वर्षीय शहीद सैनिक का नाम जगदीश पुरोहित पुत्र गोविंद राम पुरोहित है। शहीद 15 वर्ष पूर्व गढ़वाल राइफल में भर्ती हुआ था।

दिल्ली-गणतंत्र दिवस पर इस बार इतिहास खुद को दोहराएगा। भारत ने 26 जनवरी 1950 को अपना पहला गणतंत्र दिवस मनाया था और उस समय दक्षिण पूर्व एशिया के दिग्गज नेता और इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो मुख्य अतिथि थे। आजादी के 68 साल बाद भारत ने एक बार फिर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो को गणतंत्र दिवस पर आमंत्रित किया है। हालांकि इस बार सिर्फ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ही मुख्य अतिथि नहीं होंगे। भारत ने आसियान के नौ अन्य राष्ट्राध्यक्षों को भी इस ऐतिहासिक पल के लिए आमंत्रित किया है जो गणतंत्र दिवस की परेड में भारत की सैन्य क्षमता और सांस्कृतिक विविधता के गवाह बनेंगे।

देहरादून-आजीवन सहयोग निधि अभियान का टारगेट पूरा करना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। तमाम बैठकों और निर्देशों के बावजूद पार्टी लक्ष्य का आधा भी पूरा नहीं कर पाई है। ऐसे में बीजेपी नेतृत्व ने अब अभियान से दूरी बनाए कार्यकर्ताओं को चेतावनी जारी कर दी है।
9-लखनऊ--प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री, सत्यदेव पचैरी आज अपराह्न 2.00 बजे यहां बाल संग्रहालय लॉन निकट रविन्द्रालय चारबाग में उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित 15 दिवसीय राज्य स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारम्भ करेंगे।

मेरठ--थाना परतापुर के सोरखा गांव में मां-बेटा की हत्या में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पहले नरेंद्र की रंजिश में हुई थी हत्या, अब उसके बेटे और पत्नी को मार डाला, नरेंद्र केस में बेटा बलविंदर और उसकी पत्नी गवाह थे। दोहरे मर्डर केस में पुलिस का जमीनी नेटवर्क फेल, हथियार लहराते फरार बदमाशों की नहीं थी सूचना।

गाजीपुर--इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम को लेकर राजनीति गरमा गयी है। अभी कल ही तकरीबन 225 करोड़ की लागत से बनने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का शिलान्यास किया गया जिसका प्रस्ताव योगी सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक में पास हुआ था। जिसके शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चैहान और यूपी के खेल राज्यमंत्री नीलकण्ठ तिवारी समेत 5 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद रहे पर इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के शिलान्यास को लेकर पूर्व की सपा सरकार में मंत्री रहे विजय मिश्र और वर्तमान सपा जिलाध्यक्ष ने नाराजगी जताई और कहा कि 28 दिसंबर 2016 को तत्कालीन सपा सरकार में 70 करोड़ की लागत से अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का शिलान्यास किया गया था।

आजमगढ़--सारे सियासी दल अपने को गरीबो का मसीहा और हमदर्द बताती है लेकिन उनकी बातों में कितना दम होता है इसका ताजा उदाहरण आजमगढ़ के एक सामान्य परिवार का बालक जिसको रास्ट्रीय वीरता पुरस्कार मिला है को अपना इलाज बैंक से कर्ज लेकर कराना पड़ रहा है।

चंदौली-संजय लीला भंसाली की विवादित और बहुप्रतीक्षित फिल्म आखिरकार आज रिलीज हो ही गई। पद्मावती फिल्म को लेकर पिछले कई दिनों से हो रहे विवाद और उग्र प्रदर्शन को देखते हुए चंदौली जनपद के मुगलसराय में स्थित एकमात्र मल्टीप्लेक्स में सुरक्षा के कड़े इंतजाम आज सुबह से ही कर दिए गए थे। भारी मात्रा में पीएससी और कई थानों की फोर्स का डिप्लॉयमेंट कर दिया गया था। लेकिन पद्मावती को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ नहीं उमड़ी। पहले शो में महज 10 दर्शक ही फिल्म देखने आए।

आगरा--दक्षिणांचल विद्युत निगम वितरण केंद्र में बड़ा घोटाला सामने आया है। कई करोड़ रुपए के टेंडर फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर उठा दिए गए जब उसकी जांच हुई तो बैंक गारंटी फर्जी पाई गई।

हसनगंज-उन्नाव--वकील बनने का सपना दिखा कर 4 लाख की ठगी कर ली। तहसील मुख्यालय से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर मौला बाकीपुर में राजदेवी विधि महाविद्यालय का मामला है। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपकर जांच की मांग की है।

देवबंद--क्षत्रीय समाज की महिलाओं ने हाथों में तलवारे लेकर किया प्रदर्शन। फिल्म पद्मावत को लेकर गांव रणखन्डी में क्षत्रिय समाज की महिला व पुरुषों ने संजय लीला भंसाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भंसाली का पुतला फूंका।

लखनऊ-करणी सेना व अन्य सगठनों के इतने विरोध के बाद आखिकार बहुचर्चित फिल्म पद्मावत आखिकार रिलीज हो ही गई। इस फिल्म को देखने के लिए लोगो की भीड़ सिनेमा घरों पर नजर आई।
18-गाजीपुर- खबर का असर- ट्रामा सेंटर में    घठिया ईंट और सफेद बालू से हो रहा है निर्माण- एक्सिएन पीएमजेएसवाई। समाचार प्लस पर खबर दिखाए जाने के बाद प्रशासन ने दिए जांच के आदेश। ट्रामा सेंटर में घटिया समाग्री का प्रयोग किया जा रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के.बाला जी ने पीएमजीएसवाई के एक्सियन को जांच के आदेश दिए हैं।

गाजियाबाद - फिल्म पद्मावती के विरोध में कड़कड़ मॉडल गांव के सामने यूपी रोडवेज की बस में लगाई आग। कोई हताहत नहीं, इलाके में भय का माहौल। पुलिस मौके पाए, कुछ तत्वों के पहचान का दावा कर रही पुलिस, थाना लिंक रोड इलाके की घटना।

खटीमा- सितारगंज के गौरीखेड़ा गांव में मामूली विवाद में चली गोली--दो पक्षो की लड़ाई में बीच बचाव में आये ज्ञान सिंह राणा नाम के युवक को लगी गोली, गम्भीर रूप से घायल युवक को सीएससी सितारगंज से हायर सेंटर किया रेफर।

देहरादून- त्रिवेन्द्र सिंह रावत सरकार में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। मंत्री छोटे-छोटे मुद्दों पर एक दूसरे को नीचा दिखाने में जुटे हुए हैं वहीं सरकार और संगठन इन्हें रोक पाने में नाकाम है कुल मिलाकर 10 महिने की सरकार काम से कम मंत्रियो के बीच के तनाव से ज्यादा जानी जा रही है।

जालौन- अन्ना पशुओं के खेतों में घुसने के मामले में 2 गांवों के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां। एक की मौत, दो घायल। जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के लमसर गाँव की घटना।
23-बागपत-बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर रोड पर विद्युत कर्मचारी के घर में लाखों की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर 75000 की नगदी लूट ली।

कानपुर- थाना कल्याणपुर के ब्रम्हदेव चैराहे पर करीब रात 12 बजे अंग्रेजी ठेके पर थानाध्यक्ष बिकवा रहे थे शराब। आधी रात को दबंग अंकित श्रीवास्तव शराब के नशे में कर रहे तमंचे पर डिस्को। तमंचा लहराकर कानून व्यवस्था को दिखा रहे ठेंगा। कल्याणपुर थानाध्यक्ष लेते है रात में शराब पिलाने का हफ्ता ।

बरेली-अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, बरेली पहुचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने कहा संवैधानिक तरीके से करेंगे फिल्म पद्मावत का विरोध। उन्होंने कहा कि इतिहास से छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मुजफ्फरनगर-निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर देश भर में भड़क रही हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है, वहीं मुजफ्फरनगर के पुलिस प्रशासन द्वारा इस विवादित फिल्म को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर मुजफ्फरनगर के एक सिनेमा हाल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फिल्म पद्मावत का पहला शो चलवाया गया है।

नकुड-सहारनपुर- गांव खेड़ा अफगान निवासी सुनील कुमार ने पानी और हवा से बिजली बनाई है! आठवीं तक पढाई करने वाले सुनील ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में उसे 13 वर्ष लगे है। जब सुनील ने 2008 में हवा से बिजली बनाने वाले प्रोजेक्ट को तैयार किया तो देश की राजधानी दिल्ली, मुम्बई, मध्य प्रदेश, चंडीगढ से कई नामी कंपनियों और लोगों के पत्र मदद के लिए आए।

हापुड़- यूपी के जनपद हापुड में के थाना धौलाना क्षेत्र में बदमाशों से धौलाना पुलिस और पिलखुआ पुलिस की मुठभेड़ हुई है मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हुए है जिसको पुलिस ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

हरिद्वार--हरिद्वार के अधिवक्ता ने दिया मौसम विभाग के निदेशक को कानूनी नोटिस। मौसम विभाग का अनुमान गलत होने पर दिया नोटिस। 24 जनवरी को हरिद्वार जनपद में मौसम विभाग ने की थी भारी बारिश की चेतावनी।

टिहरी- बर्फवारी बनी संजीवनी--टिहरी जिले में सीजन की पहली बर्फवारी व बारिश से पर्यटन व्यवसायों और काश्तकारों को संजीवनी मिली है। वहीं पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों कीरौनक देखने को मिल रही है।

गोरखपुर-पदमावती फिल्म गोरखपुर में हुई रिलीज--उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में यूनाइटेड टॉकीज विवादित फिल्म पद्मावती को किया गया रिलीज।

देहरादून-प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को जिलों में जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए दिन निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं सीएम के अनुसार तमाम जिलाधिकारियों को कह दिया गया है की सोमवार को वो अपने जिला कार्यालय में ही बैंठे कहीं और जाने का कार्यक्रम नहीं बनाएगें ।

रुद्रप्रयाग-विजयनगर झूला पूल निर्माण को लेकर सड़को पर उतरे छात्र ओर अभिभावक। 2013 की आपदा में बह गया था झूला पूल। 30 हजार से ज्यादा की आबादी है परेशान।

दिल्ली--आगामी बजट को लेकर वरिष्ठ नेताओं की बैठक--संसद के आगामी बजट सत्र के लिए रणनीति तैयार करने को आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी।

दिल्ली--भारत-आसियान सम्मेलन--आज से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के नेताओं के साथ नौ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। आसियान देशों के ये नेता गणतंत्र दिवस परेड में भी मुख्य अतिथि होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me