जौनपुर माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन गुट के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि बुलन्दशहर के पब्लिक इंटर कालेज में तैनात शिक्षक विजेन्द्र कुमार की मौत के मामले की सीबीआई जब तक नहीं कराई जायेगी, शिक्षकों का आन्दोलन जारी रहेगा। वह शुक्रवार को कलक्ट्रेट में शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में शिक्षक समाज भी सुरक्षित नहीं रह गया है। स्कूल प्रबंधकों की प्रताड़ना से ऊब कर एक प्रतिभाशाली शिक्षक ने मौत को गले लगा लिया है। ऐसे में इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी जरूरी है। उन्होंने मांग की कि मृतक शिक्षक के परिवार वालों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। परिवार के एक लोगों को नौकरी और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किया जाए।
डा. सुनील तिवारी, अजीत चौरसिया, शैलेन्द्र कुमार, डा. चन्द्रसेन ने भी शिक्षकों को संबोधित करते हुए जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर चन्द्रशेखर यादव, राजकेशर यादव, सुदीप सिंह, अनिल कुमार, छोटेलाल यादव अन्य मौजूद रहे। संचालन संगठन मंत्री चन्द्रशेखर यादव ने किया। नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me