Blog

गुरुवार, 26 अप्रैल 2018

माल थाना इलाके में गैंगरेप का मामला, 20 अप्रैल युवती का हुआ था अपहरण, अगवा कर 2 लोगों ने किया युवती से दुष्कर्म,

लखनऊ: सीएम योगी के आज के कार्यक्रम, सुबह 10.50 बजे जनपदीय समीक्षा करेंगे, अमरोहा में कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे, विकास कार्यों की भी जनपदीय समीक्षा करेंगे, 2.10 बजे कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे, 3.30 बजे स्थलीय निरीक्षण करेंगे सीएम योगी, 6.00 बजे अमरोहा के मेहंदीपुर में लगाएंगे चौपाल।

लखनऊ: माल थाना इलाके में गैंगरेप का मामला, 20 अप्रैल युवती का हुआ था अपहरण, अगवा कर 2 लोगों ने किया युवती से दुष्कर्म, दूसरे दिन युवती को छोड़ा उसके घर, पुलिस ने 3 दिन बाद दर्ज की एफआईआर, आज मेडिकल के लिए भेजा गया डफरिन हॉस्पिटल, महिला डॉक्टर ने अभद्रता कर किया बेरंग वापस, महिला सिपाही ने पीड़िता को वापस पहुंचाया थाने।

मेरठ: एनकाउंटर के बाद बदमाशों के पुलिस पर आरोप, सर्कस दिखाने वालों का प्लांड एनकाउंटर किया, पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप, बहन के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया, किठौर के जंगल में ले जाकर गोली मारी, किठौर में डकैती खुलासे को लेकर था भारी दबाव, किठौर एसओ को किया गया था लाइन हाजिर, क्राइम ब्रांच के साथ हुई थी मुठभेड़, मुठभेड़ में बदमाशों को लगी थी गोली।

बलरामपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली, एक बदमाश मौके से फरार, फायरिंग में पुलिस की गाड़ी हुई छतिग्रस्त, घायल बदमाश को अस्पताल में कराया गया भर्ती, उतरौला कोतवाली के गुमड़ीघाट की घटना।

कानपुर: 2 दिन पहले लापता युवक का मिला शव, हैलट अस्पताल के वार्ड-17 के पास मिला शव, पुरानी पानी की टंकी के अंदर मिला शव, पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव बाहर निकलवाया, 2 दिन पूर्व हुई थी गुमशुदगी दर्ज, हत्याकर शव छुपाने की आशंका, जेके कैन्सर अस्पताल परिसर का रहता था युवक, मेडिकल स्टोर संचालक पर हत्या का आरोप।

कानपुर: नगर निगम में महापौर और अफसरशाही में जंग, विकास कार्यों में 2% कमीशनबाजी को लेकर जंग, महापौर ने भंग कर दी रोड कटिंग जांच कमेटी, कमेटी में अफसरों ने पार्षदों को नहीं किया शामिल, पार्षदों को शामिल न करने से खफा हैं महापौर, दोबारा गठित की जाएगी कटिंग जांच कमेटी, पहले मेयर मांग रही थी कमिशन, न मिलने पर पार्षदों को किया खेल में शामिल, नगर आयुक्त की शह पर जमकर हुआ खेल, नगर निगम में जारी है वसूली का खुला खेल।

आगरा: IPL सट्टेबाज श्याम बोहरा के खाते फ्रीज किए गए, श्याम बोहरा और अन्य अभियुक्तों के खाते फ्रीज, आईडीबीआई बैंक ताजगंज ब्रांच में थे खाते, 10 विभिन्न बैंक अकाउंट पता चले, किए गए फ्रीज, लगभग 62 लाख रुपये का भी पता चला, विवेचना की कार्रवाई के लिए फ्रीज किए खाते, श्याम की 3 कम्पनियों का पता लगाया जा रहा, एसटीएफ पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me