दिल्ली- वित्त मंत्री अरुण जेटली इलाज के लिए एम्स पहुंचे, किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर डोनर-जेटली के बीच बैठक, 7 अप्रैल को हो सकता है किडनी ट्रांसप्लांट।
दिल्ली- जमानत मामले में अमनमणि त्रिपाठी पर सुनवाई पूरी, पत्नी सारा की हत्या का आरोप, जमानत को रद्द करने मांग को लेकर याचिका, SC में कल भी सुनवाई जारी रहेगी, जमानत का विरोध करते हुए रद्द करने की मांग की।
लखनऊ - सचिवालय में बड़े पैमाने पर अफसरों के प्रमोशन, सेक्शन अफसर से लेकर विशेष सचिव तक प्रमोशन, 5 अनुभाग अधिकारी सेक्शन अफसर बने, 3 अनुभाग अधिकारी अंडर सेक्रेटरी बने, अशोक कुमार,प्रभाष,राजेंद कुमार अनु सचिव, 3 अधिकारी डिप्टी सेक्रेटरी पद पर प्रमोट, राम आसरे,गिरीश चंद,विजय शंखवार उपसचिव, शिवराम त्रिपाठी विशेष सचिव पद पर प्रमोट।
लखनऊ - यूपी में माहौल बिगाड़ने की एक औऱ कोशिश, एटा और फिरोजाबाद में अम्बेडकर प्रतिमा तोड़ी, अराजक तत्वों ने दो स्थानों पर प्रतिमाएं तोड़ी, एटा के शिवसिंहपुर में अम्बेडकर प्रतिमा तोड़ी, फिरोजाबाद के नगलानंदे गांव में प्रतिमा तोड़ी, दलितों में नाराजगी के मद्देनजर भारी फोर्स तैनात, दोनों जिलों में पुलिस-प्रशासन के अफसर भी पहुंचे, अम्बेडकर प्रतिमा तोड़े जाने पर दलितों का प्रदर्शन।
लखनऊ - बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान, एससी-एसटी एक्ट पर बोली मायावती, हमारे समय के आदेश को गलत तरीके से पेश किया, बीएसपी के समय के आदेश को गलत पेश किया, बीएसपी सरकार को बदनाम करने की साजिश-माया, बीजेपी कमियां छिपाने की कोशिश कर रही-माया,बीजेपी के सारे आरोप बेबुनियाद-मायावती,मेरे सीएम रहते एक्ट का दुरूपयोग नहीं हुआ-माया,बीजेपी के सारे आरोप बेबुनियाद-मायावती, मेरे सीएम रहते एक्ट का दुरूपयोग नहीं हुआ-माया।
लखनऊ- शबरी संकल्प अभियान की समीक्षा मुख्य सचिव ने की समीक्षा , 39 जिलों में शबरी योजना की समीक्षा, दिसम्बर 2018 तक कुपोषण दूर करने का निर्देश, 3 तीन साल तक के बच्चों में कुपोषण से दूर करें, कुपोषण मुक्त गांव योजना के निर्देश भेजे गए, जिला स्तरीय अधिकारियों को भेजे गए निर्देश, कुपोषित बच्चों के वजन की जांच होगी, नियमित आनलाइन टैगिंग कराई जायेगी -राजीव कुमार।
लखनऊ- 1166 हज यात्रियों का समय पर कागज़ात जमा ना करने पर चयन निरस्त, प्रतीक्षा सूची के 1166 दूसरे हज आवेदकों को मिलेगा मौका।
लखनऊ- बाढ़ से क्षतिग्रस्त कृषि फसलों हेतु राहत, 145.73 करोड़ आवंटित किया गया , ई-पेमेंट के माध्यम से किसानों को मिलेगा पेमेंट, कृषकों के खाते में होगा धनराशि वितरण।
लखनऊ- राज्य परिवहन निगम ने कर्मचारियों के प्रदर्शन का नहीं निकला कोई हल, प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने बुलाया वार्ता के लिए, कर्मचारी संघ नेताओं से वार्ता रही विफल, कर्मचारी संघ ने किया महाहड़ताल कर ऐलान, 9 अप्रैल को पूरे प्रदेश में चक्का जाम का ऐलान, रात 12 के बाद रोडवेज बसों की रफ्तार थमेंगी, प्रदर्शन में अधिकारियों से की गई थी मांग, 5 सूत्रीय मुख्य मांग पूरा करने की मांग।
लखनऊ- रेंट की संपत्तियों से खदेड़े जाएंगे अवैध कब्जेदार, एलडीए रेंट की संपत्तियों पर रह रहे लोग, अवैध रूप से कब्जा करके रह रहे लोग, एलडीए द्वारा बनवाई गई 26 कब्जेदारों की सूची, सैकड़ों की संख्या में एलडीए ने दे रखी रेंट पर संपत्तियां, मूल कब्जेदार ने किसी दूसरे को दे रखा है कब्जा, तमाम शिकायतों के बाद एलडीए ने उठाया कदम।
इलाहाबाद- भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, इविवि में क्लास के अंदर गोली मारने का मामला, इलाहाबाद में दिनदहाड़े फायरिंग पर डीजीपी नाराज, डीजीपी ने एसएसपी और इंस्पेक्टर को चेताया, 24 घंटे में गुंडों को गिरफ्तार करें-डीजीपी, इविवि में गुंडई करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, डीजीपी ने जिला पुलिस को 24 घंटे की मोहलत दी।
इलाहाबाद- सीएम योगी का 7 अप्रैल को इलाहाबाद दौरा, गंगा हरितिमा अभियान की करेंगे शुरुआत, परेड मैदान में अभियान की करेंगे शुरुआत, 10 हजार से ज्यादा लोग करेंगे शिरकत, वन विभाग कार्यक्रम का कर रहा आयोजन, सर्किट हाउस में करेंगे कुम्भ की समीक्षा बैठक।
महोबा- डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का बयान, कांग्रेस समेत कई राजनीतिक संगठन उभरे-दिनेश, विध्वंशक पार्टियां बनकर उभरी-दिनेश शर्मा, आम चुनाव मोदी बनाम सभी पार्टिंयां-दिनेश, चुनाव आते ही दिखती है असहिष्णुता-दिनेश, ‘अवार्ड वापसी गैंग को दिखती है असहिष्णुता’, ‘मोदी जी ने अम्बेडकर जी को दिया सम्मान’ , ‘आज तक कांग्रेस नही दे सकी थी सम्मान’, ‘आगामी चुनाव में 3 चौथाई से अधिक बहुमत मिलेगा’ , ‘कांग्रेस,सपा,बसपा ने रची दलित विद्रोह की राजनीति’य़।
गाजियाबाद- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान, महर्षि कश्यप जयंती पर शुभकामनाएं-केशव, 2019 का लोकसभा चुनाव आ रहा है-केशव, ‘राष्ट्रभक्तों की एकता को खत्म करने की साजिश हो रही’, लेकिन कोई भी साजिश में कामयाब नहीं होगा-केशव, बीएसपी और सपा के गठबंधन पर बयान, एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे-केशव, मोदी का विजयरथ रोकने की कोशिश हो रही-केशव, पिछड़ों को बांटने की कोशिश की जा रही-केशव, ‘एलिवेटेड रोड को अखिलेश ने पूरा नहीं किया था’, ‘पूरा किया होता तो हमे उसे पूरा नकराना होता’, अखिलेश पैसा सैफई से लेकर नहीं आए थे-केशव, ‘सड़कों के निर्माण में नहीं होना चाहिए भ्रष्टाचार’, नहीं तो अफसर कुर्सी पर नहीं जेल में होंगे-केशव।
महोबा- भूमि सरंक्षण विभाग का एक और कारनामा, लाभार्थी से 90 हजार डकारने की कोशिश, भूसा निर्माण भवन में डकारने की कोशिश, लाभार्थी ने डायल 100,बैंक मैनेजर से की शिकायत, बैंक में विड्रॉल भर खाते से निकाल रहा था 90 हजार, पुलिस ने कर्मचारी को हिरासत में लेकर की पूछताछ, कुलपहाड़ के एसबीआई बैंक जैतपुर बेलाताल का मामला।
मेरठ- भारत बंद के दौरान हिंसा आगजनी का मामला, उपद्रव फैलाने के आरोपी की हिस्ट्रीशीट 23 साल पुरानी, 1995 से अपराधों में लिप्त है बसपा का पूर्व विधायक, योगेश वर्मा पर हत्या, लूट बलवे के 26 मुकदमें हैं दर्ज, दौराला का हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर रहा है पूर्व विधायक, बंद में हिंसा भड़काने के लिए योगेश ने शराब, पैसा बांटा।
मेरठ-जिला पूर्ति निरीक्षक 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने धर्मेंद्र वर्मा को गिरफ्तार किया, रिपोर्ट लगाने में करता था राशन डीलर से वसूली, आरोपी से सिविल लाइन थाने में पूछताछ जारी।
बिजनौर- नकली मानव बम बांधकर बैंक पहुंचा युवक, HDFC बैंक के मैनेजर से की रुपए की मांग, मानव बम देखकर बैंक में मची भगदड़, पुलिस ने आरोपी युवक को लिया हिरासत में, पुलिस मामले की जांच में जुटी, चांदपुर थाना क्षेत्र का मामला।
संभल- सऊदी अरब में संभल का युवक बंद, भारतीय युवक को किया जेल में बंद, नौकरी करने सऊदी अरब गया था युवक, एक्सीडेंट में युवक पर लापरवाही का आरोप,युवक ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से लगाई गुहार।
नोएडा- यूपी सरकार का निवेशकों से सबसे बड़ा धोखा, होम बायर्स को यूपी सरकार का बड़ा झटका, 9 महीने में महज 12 हजार 643 कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी, अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 तक 12643 CC जारी, 12 हजार 643 कंप्लीशन पर कैसे मिलेगा पजेशन ?
क्या यूपी सरकार निवेशकों से कर रही थी झूठे वादे ? दिसंबर अंत तक किया था 50 हजार फ्लैट देने का वादा ? अप्रैल अंत तक भी सीएम योगी ने किया है 50 हजार का वादा, 50 हजार फ्लैट कैसे देगी यूपी सरकार ?, बिना कंप्लीशन सर्टिफिकेट के कब्जा दिलाएगी सरकार ? ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के दस्तावेज बता रहे हकीकत, यूपी सरकार की नियत पर सवाल।
शामली- कैराना में बीजेपी की बैठक के बाद संकेत, बीजेपी कार्यकर्ताओं की मीटिंग के बाद संकेत, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रत्याशी पर दिया बयान, पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी को लड़ाने के संकेत, मृगांका सिंह को लड़ाने के दिए संकेत, मंत्री कार्यकर्ताओं की विधानसभा वार कर रहे मीटिंग, कैराना में हुकुम सिंह के आवास पर हुई मीटिंग।
बांदा- SP ऑफिस में फूट-फूटकर रोई वृद्ध महिला, पुलिस के रवैये से परेशान है वृद्ध महिला, वृद्ध महिला का SP ऑफिस में रो-रोकर बुरा हाल, दबंग ने पीटकर वृद्धा का तोड़ दिया है पैर, पुलिस दबंग पर नहीं कर रही कोई कार्रवाई, चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव का मामला।
रायबरेली- रायबरेली में लालगंज के कोतवाल की करतूत, बीच सड़क पर छोटे बच्चों पर डंडा चलाया, कोतवाल की गाड़ी के सामने आई थी बाइक, बीच सड़क कोर्ट लगाकर डंडे से पीटा, रायबरेली में लालगंज कोतवाल है रावेंद्र सिंह, छोटे बच्चों पर बेरहमी से डंडे बरसाए, बच्चों की मां फरियाद कर गिड़गिड़ायी, नही पसीजा जालिम कोतवाल का दिल, छोटे बच्चों को डंडे मारकर रूलाया, इस कोतवाल रावेंद्र सिंह को कौन सजा देगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me