Blog

रविवार, 1 जुलाई 2018

हर शहर की छोटी बड़ी खबर

उत्तराखंड: धूमाकोट इलाके में खाई में गिरी बस, हादसे में 45 लोगों के मौत की खबर, उत्तराखंड के पौड़ी  भेजा, घायलों में अधिकतर गंभीर, पौड़ी गढ़वाल में हादसा, SDRF की टीम मौके के लिए रवाना, पौड़ी गढ़वाल कमिश्नर दिलीप जावलकर का बयान- 20 शव निकाले गए, 12 घायलों को अस्पताल जिले के नानीधंडा में हादसा, हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

लखनऊ: योग दिवस पर सहारनपुर ने बनाया रिकॉर्ड, जिले में 1.63 लाख लोगों ने किया योगा, सहारनपुर में योगाभ्यास कर विश्व रिकॉर्ड बनाया, सहारनपुर कमिश्नर सीपी त्रिपाठी हुए सम्मानित, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित, सहारनपुर डीएम अलोक कुमार भी सम्मानित हुए।

लखनऊ: सीतापुर में अनाज घोटाले में चार्जशीट दाखिल, अनाज घोटाले में ED ने दाखिल किया चार्जशीट, पूर्व विधायक ओम प्रकाश समेत अन्य पर केस दर्ज, गरीबों के अनाज की कालाबाजारी कर बेचा गया था, कालाबाजारी कर नेपाल और बांग्लादेश में बेचा।

लखनऊ: वाराणसी एयरपोर्ट घोटाले में चार्जशीट दाखिल, बाबतपुर एयरपोर्ट घोटाले में चार्जशीट दाखिल, बलदेव राज अरोड़ा,अन्य अफसरों पर चार्जशीट, मेसर्स ब्राईट एरिकान कंसर्टियम के हैं डायरेक्टर, घोटाले की जांच CBI के पास, ED भी जांच में शामिल।

लखनऊ: जीनियस सिस्टर्स को सीएम योगी का सहारा, पीलीभीत की 2 बहने सीएम योगी से मिलीं, सीएम ने 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी, दोनों की प्रतिभा को देखते हुए सहायता राशि दी, सीएम ने उज्जवल भविष्य की कामना की, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहनों ने मचाई धूम, सुपर फास्ट मेमोरी मशीन के नाम से मशहूर।

भदोही पुलिस का खौफनाक कारनामा, थाने में भयानक पिटाई से रामजी मिश्रा की मौत, पुलिस ने रामजी मिश्रा को पीट-पीटकर मार डाला, भदोही के गोपीगंज थाने में भयानक टॉर्चर किया, मामूली विवाद में गोपीगंज थाने लाई थी पुलिस, विवाद मामूली, पुलिस का थर्ड डिग्री टॉर्चर, रामजी मिश्रा की पीट-पीटकर थाने में हत्या, मामला गरमाया तो डीएम ने जांच के आदेश दिए, SP सचींद्र पटेल, इंस्पेक्टर सुनील वर्मा पर आरोप, मृतक रामजी मिश्रा के परिवार में मातम छाया, गरीब परिवार की 3 बेटियां सड़क पर रो रही हैं।

भदोही: कोतवाली में फरियादी की मौत का मामला, परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की, मृतक की बेटी दीपाली मिश्र का बयान- जिला प्रशासन की जांच पर भरोसा नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने की आशंका, शव का जबरन दाह संस्कार का आरोप, पुलिस मामला रफा-दफा करने में जुटी, आरोपी इंस्पेक्टर पर कठोर कार्रवाई की मांग।

मिर्ज़ापुर: 3 क्षेत्रों की समीक्षा करेंगे BJP अध्यक्ष अमित शाह, 4 जुलाई को मिर्ज़ापुर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, सीएम योगी,महेंद्र नाथ पाण्डेय भी आ सकते हैं, अवध क्षेत्र और गौ-रक्षा क्षेत्र की होगी समीक्षा, लोकसभा प्रभारी, विस्तारक के साथ करेंगे बैठक, मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर करेंगे बैठक।

मुरादाबाद: हिन्दू जागरण मंच के नेता के घर की कुर्की, नेता कुलदीप शर्मा के घर की हुई कुर्की, परिवार वालों की गैर मौजूदगी में कुर्की, पुलिस ने घर में रखा सामान किया जब्त, 4 साल पुराने कांठ बवाल में है आरोपी, लाउडस्पीकर उतारने को लेकर हुआ था बवाल, कांठ थाने के अकबरपुर में हुआ था बवाल।

इलाहाबाद: आतंकी संगठन ISIS के नाम से ग्रुप में मैसेज, इलाहाबाद के युवक के ग्रुप में आया मैसेज, ISIS इंडिया नाम के ग्रुप में युवक को जोड़ा गया, ग्रुप छोड़ने पर युवक को मिला धमकी भरा मैसेज, युवक से इंडियन एजेंसीज की जानकारी मांगी गई, जानकारी के बदले रुपए देने का दिया लालच, धूमंगनज थाने में युवक ने दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस, साइबर सेल ने शुरू की मामले की जांच, शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला।

शामली: नाहिद हसन का धमकी भरा ऑडियो वायरल, कैराना से सपा विधायक हैं नाहिद हसन, सपा विधायक ने पीड़ित को फोन पर धमकाया, दुष्कर्म पीड़िता के पिता को फोन पर धमकाया, दुष्कर्म मामले में समझौते का बना रहा दबाव, सपा विधायक ने जान से मारने की धमकी, मुकदमे में गवाही देने पर दी हत्या की धमकी, गंगोह थाना क्षेत्र का रहने वाला है पीड़ित।

मथुरा: बांके बिहारी मंदिर पहुंचे मंत्री श्रीकांत शर्मा, जन्मदिन पर दर्शन कर मांगी मन्नत, मथुरा में मंत्री श्रीकांत शर्मा का बयान, ‘ब्रज हेरिटेज मेट्रो ट्रेन का प्रस्ताव पास कराया’, ‘ब्रज में मेट्रों का केंद्र सरकार से प्रस्ताव पास’, मथुरा से वृन्दावन रेल ट्रैक होगा डेवलप- शर्मा, मथुरा में पॉलीथिन का प्रयोग बंद हो- शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता पद के पेपर लीक पर बोले, कांग्रेस के डीएनए में है बेईमानी।

बुलंदशहर: दबंगों की पंचायत में दलित पर ज्यादती का मामला, बीजेपी नेताओं के संरक्षण में है जुल्म ढाने वाले आरोपी, पुलिस नेताओं के दबाब में नहीं कर रही है कार्रवाई, दलित के बेटे ने किया था मुस्लिम युवती से प्रेम-विवाह, युवक के पिता, चाचा को पंचायत में थूक कर चटवाया गया, बीजेपी एमएलए का गुर्गा नारायण पकड़कर पुलिस ने छोड़ा, खुर्जा सिटी के सौंदा हबीबपुर गांव में दलितों पर हुआ जुल्म।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me