सिंगरामऊ जौनपुर पॉलीथिन के थैलों और अन्य प्लास्टिक-निर्मित चीजों का इस्तेमाल लोगों को बहुत सुविधाजनक लगता है। वे इनके इतने आदी हो चुके हैं कि राजी-खुशी इनसे छुटकारा नहीं पा सकते। इसलिए कुछ सख्त उपाय करने होंगे। विश्व को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त करना सिर्फ सरकारों की जिम्मेदारी नहीं है। हर नागरिक को भी विश्व को प्लास्टिक-मुक्त बनाने का संकल्प लेना होगा। मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज (M.A.B.S.S. GIRLS INTAR COLLEGE)सिंगरामऊ के विद्यार्थी। अभियान को एक धार देने के लिए स्टेशन रोड स्थित उक्त विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह की अगुवाई में पालीथीन के विरोध में शपथ ग्रहण आयोजित किया गया। बच्चों ने खुले मन से यह शपथ ली की आज के बाद हम सभी पालीथीन के प्रयोग पर अमल नहीं केरेंगे। इसके स्थान पर कपड़े का थैला प्रयोग में लाएंगे। 'भारत को स्वच्छ बनाना है, पालीथिन को दूर भगाना है' पृथ्बी को बचाना है, पालीथीन से मुक्त होना है। लड़ाई आर पार करेंगे, पालीथीन का बहिष्कार करेंगे। बच्चों ने शपथ ग्रहण के बाद स्लोगन लिखकर नारे भी लगाये। साथ में यह भी शपथ लिए की आज से इस अभियान के लिए दो लोगो को पालीथिन न प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। ताकि इस नेक पहल का एक मजबूत हिस्सा बन सकें। पालीथिन मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी पुरजोर कोशिश करेंगे। प्रत्येक सप्ताह इन बच्चों के साथ जनजागरूकता रैली निकालकर लोगो के बीच जाएंगे। और एक अपील करेंगे की पालीथीन का प्रयोग पृथ्बी के लिए बहुत ही घातक है। इसका प्रयोग बंद करके कागज का थैला प्रयोग में लाइए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me