Blog

रविवार, 23 सितंबर 2018

मेरा भारत स्वच्छ: बच्चों ने दिया बड़ो को संदेश स्वच्छ रखो अपना यह देश क्लीन इंडिया-ग्रीन इंडिया का प्रोजेक्ट बनाकर दिया संदेश

✍ मेरा भारत स्वच्छ अभियान से प्रेरित होकर छात्र-छात्राओं द्वारा क्लीन इंडिया-ग्रीन इंडिया का बेहतर संदेश देते हुए प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। जिसमे सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए लोगो को प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
बाज़ार के स्टेशन रोड स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज में शनिवार को मेरा भारत स्वच्छ के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रोजेक्ट का प्रजेण्टेशन किया गया। जिसमे साफ सफाई के बारे में विस्तार से दर्शाया गया था।  बेहतर तीन प्रोजेक्ट बनाकर स्वच्छता का सही संदेश देने के लिए वैष्णवी मिश्रा व खुशी मिश्रा प्रथम, अनुभव प्रजापति व शिवा सिंह द्वितीय, रोशनी यादव व डाली पाल को तीसरा स्थान मिला। आन्या सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजय सिंह ने इन विजेताओं को पुरष्कृत किया। यह अभियान  उक्त विद्यालय में यह एक पखवारे तक चलेगा। वहाँ सुरेश कुमार मौर्य, भैया लाल, प्रियंका पांडेय, आराधना मिश्रा, प्रगति दूबे, नेहा सिंह, अरविंद दुबे, सुरेश मौर्य, संतोष पाल उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me