Blog

शनिवार, 30 मार्च 2019

स्कोर्पियो ने छात्र को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत। परिजनों में मचा कोहराम।

कार्यकारणी सम्पादक आदर्श उपाध्याय
महराजगंज।तेजीबजार क्षेत्र के मितावा गांव में स्कूल से पढ कर लौट रहे 7 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत होने के कारण रोते
बिलखते बच्चे की मां ने  बताया कि बेटा मेरा स्कूल से पढ़कर वापिस आ रहा था जैसे ही तेजीबजार मितावा  रोड पर पहुंचा की सामने से तेज रफ्तार सफेद कलर की स्कार्पियो ने  मेरे बेटे शिवम् सात साल  को टक्कर मारते हुए चालक गाड़ी लेकर भाग गया। जिससे मौके पर ही शिवम् की मौत हो गई। शिवम् दो भाइयों में छोटा थाशिवम् के पिता सुरेन्द्र हरिजन  गरीबी में जीवन यापन करते है ।पुलिस मौके पर पहुँच कर  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस घटना के जांच में जुटी है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me