Blog
मंगलवार, 31 दिसंबर 2019
ख्याति प्राप्त पहलवानो ने मिट्टी मे दिखाया द्वन्द्व कला का कौशल! नारी शक्ति भी कूद पड़ी अखाड़े में !
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019
पं रामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बदलापुर चौराहे पर अलाव जलाया गया
मंगलवार, 24 दिसंबर 2019
ठंड में ठिठुर रहे स्कूली बच्चे अलाव के सहारे कर रहे पठन पाठन
सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र ।के पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त ही गया है। इतनी ठंड के बावजूद भी स्कूल खुला रहने से बच्चे अलाव के सहारे पठन पाठन का कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा स्कूलों का समय तो बदल दिया गया है। लेकिन तब भी बच्चों को समस्या हो रही है। ये बच्चे भले ही निर्धारित समय पर अपने स्कूलों में अध्ययन करने के लिए आ रहे हैं लेकिन अत्यधिक ठंड के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जगह जगह विद्यालय प्रबंधन द्वारा लकड़ी जलाकर उन्हे राहत देने का कार्य तो किया जा रहा है, फिर भी ये नौनिहाल स्कूली बच्चे ठंड की मार से अपने को बचा नही पा रहे हैं। मंगलवार को कई स्कूलों के बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई तो विद्यालय के लोगों ने उन्हें घर भेजा।
मंगलवार को मौसम काफी सर्द रहा जहाँ दिन भर सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। तापमान में गिरावट होने से कंपकपी बढ़ गयी है।ठंडी हवा चलने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी। सुबह आसमान में भगवान सूर्य भी नजर नहीं आए दोपहर बाद सूर्य और बादल के बीच लुका-छिपी का खेल जारी रहा। सुबह में ठंडी हवा चलने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी हुई।बच्चे गर्म वस्त्र धारण कर स्कूल जा रहे थे। गर्म कपड़े धारण करने के बावजूद भी ठंड से बच्चे ठिठुर रहे थे।कई वाहन चालक ठंड से बचने के लिए जगह-जगह वाहनों को रोककर अलाव का सहारा ले रहे थे।
पीएम की टीम में सिंगरामऊ का लाल गाँव की प्रतिभा अब पीएमओ में दे रही सेवा
सिंगरामऊ (जौनपुर) इंसान की किस्मत सिर्फ हाथों व माथे की लकीरों में नहीं होती बल्कि वह वास करती है उसकी आत्मा, विश्वास, हौसले और दृढ़ संकल्प में, जिसके बलबूते पर वह आसमान की ऊंचाइयों को छूने का जज़्बा रखता है। ऐसा ही एक जीता जागता उदाहरण है तुरकौली( सिंगरामऊ) का यह प्रतिभाशाली युवा डॉ. संजय सिंह जो अपने अनवरत मेहनत और कंगन से यह साबित कर दिया कि इंसान यदि चाह ले तो वह क्या नही कर सकता। आज अपनी इसी प्रतिभा की बदौलत वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्किंग टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। इन्हें अपनी काबिलियत के बल पर यह स्थान मिला है। यह जिले सहित ग्रामीणांचल के युवाओं के लिए गौरव की बात है। सिंगरामऊ के राजस्व गाँव तुरकौली मे साधारण किसान स्व. उदयराज सिंह के घर पैदा हुए डॉ. सिंह की शुरुआती शिक्षा गाँव के ही प्राथमिक विद्यालय में हुई, इंटर तक राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज में पढ़ाई की। उसके बाद फैजाबाद से उच्च शिक्षा ग्रहण की। आज अपनी प्रतिभा के बल पर प्रधानमंत्री कार्यालय में डायरेक्टर पद पर तैनात रहकर पीएम की वर्किंग टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उनकी कार्यशैली का ही परिणाम है कि कम उम्र में ही देश के नीतिगत फैसलों में शरीक होने का अवसर प्राप्त हुआ है। तीन भाइयों में सबसे छोटे संजय सिंह शुरू से ही मेधावी रहे हैं। इनका कठिन परिश्रम व उत्साह ही रह की गाँव की माटी से निकलकर पीएमओ दिल्ली तक के सफर तय किया है। उनका यह संदेश गाँव की उन प्रतिभाओं के लिए है जो अपने बूते कुछ करने का जज्बा रखते हैं। कोई भी काम करो पूरे लगन, परिश्रम व आत्मविश्वास से करो, तो सफलता कदम चूम लेगी।
रविवार, 22 दिसंबर 2019
कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर आयोजित बैठक
सोमवार, 16 दिसंबर 2019
दिव्य दर्शन व प्रवचन:संत समाज ही देश को दिशा देगा- स्वामी नरेन्द्रानन्दश्यामाचरण मिश्र की पुण्य तिथि पर हुआ प्रवचन, भंडारा
सिंगरामऊ (जौनपुर) भगवान शिव की आराधना से हम सबका कल्याण होगा। भोलेनाथ की कृपा जिस पर हो जाय वह धन्य हो जाता है। ईश्वर की सहृदयता से आज समाज को एक नई दिशा देने का काम संत समाज कर रहा है। देश को नशामुक्त करने का भी प्रयास होना चाहिए। यह बातें काशी सुमेरूपीठ वाराणसी के पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने रविवार को श्यामाचारण मिश्र की पुण्यतिथि पर आयोजित दिव्य दर्शन व प्रवचन कार्यक्रम में बाबा त्रिभुवनबाबा धाम हरिहरपुर में कही।
उन्होंने कहाकि आज धर्म के नाम पर लोगो को छला जा रहा है। जबकि धर्म की रक्षा के लिए हमें आत्म परीक्षण करने की जरूरत है। मनुष्य एक ऐसा योनि है जिसमे धर्म की उपासना की जा सकती है। बृजभूषण शरण ने कहाकि धर्म में आस्था रखकर हमें अपने सदमार्ग पर चलना चाहिए। जिससे देश व समाज का कल्याण होगा।
आयोजक मुम्बई के ब्यूरो चीफ सूर्य प्रकाश मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन सूर्य भूषण तिवारी ने किया। वहाँ पर स्वामी रामानंद, प्रकाश चंद्र पांडेय विद्यार्थी, प्रबंन्धक कुंवर जय सिंह, माताफेर मिश्र, ओंकारनाथ मिश्र, जगदम्बा प्रसाद मिश्र, पल्लू महाराज, अटल बिहारी मिश्र उपस्थित रहे।
गुरुवार, 12 दिसंबर 2019
व्यपारी को फोन से जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख फिरौती मांगने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल व एक तमंचा 315 बोर बरामद
श्री अशोक कुमार पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ मय टीम द्वारा दिनांक 06/12/2019 एवं दिनांक 07/12/2019 को एक व्यपारी से अभि0 स्वाधीन सिंह उर्फ छोटु सिंह के द्वारा अपने साथी के साथ टेलिफोन पर जान से मारने एवं पाँच लाख फिरौती देने की मांग की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 179/19 धारा 386 आईपीसी में वांछित अभियुक्त स्वाधीन सिंह उर्फ छोटु सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी बबुरा थाना बदलापुर जौनपुर को पीली नदी के पुल के पास ग्राम दयालापुर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद मोटर साइकिल बिना नम्बर की,घटना में धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल फोन व एक अदद तमंचा मय कारतुस 315 बोर बरामद किया गया ।
*नाम पता अभियुक्त*
1. स्वाधीन सिंह उर्फ छोटु सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी बबुरा थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष।
*बरामदगी*
1. एक अदद मोटर साइकिल बिना नम्बर की
2. एक अदद तमंचा कारतुस 315 बोर
3. एक अदद मोबाइल फोन धारा 179/19 धारा 386 आईपीसी से सम्बन्धित
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 179/19 धारा 386 आईपीसी थाना सिगरामऊ जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 181/19 धारा 41/411 आईपीसी थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
3. मु0अ0सं0 182/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
4. मु0अ0सं0 376/19 धारा 307 आईपीसी थाना बदलापुर जौनपुर ।
*गिरफ्तारी टीमः*
1. हरिनाथ भारती प्रभारी निरीक्षक थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।
2. उ0नि0 महातम राम थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।
3. का0 अर्जुन यादव थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
4. का0 राजू यादव थाना सिगरामऊ जौनपुर
5. का0 हरखनाथ यादव थाना सिगरामऊ जौनपुर
6. का0 रहमत अली थाना सिगरामऊ जौनपुर
हत्या का एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आला कत्ल डंडा बरामद
श्री अशोक कुमार पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ मय टीम द्वारा दिनांक 6.12.2019 को अभि0 अशोक निषाद अपने पुराने अभिन्न साथी संजय हरिजन निवासी डेहुड़ा थाना सिगरामऊ जौनपुर को डण्डे से मारकर लाश को पीली नदी मे डुबा दिया था जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 180/19 धारा 302,504,352 भादवि व 3(2)5 एसी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभि0 अशोक निषाद पुत्र भगवानदीन केवट निवासी डेहुड़ा थाना सिंगरामऊ जौनपुर को थाना सिंगरामऊ पुलिस द्वारा वहद ग्राम डेहुड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया
*नाम पता अभियुक्त-*
1.अशोक निषाद पुत्र भगवानदीन केवट नि0 डेहुड़ा थाना सिंगरामऊ जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष।
*बरामदगी*
1.घटना मे प्रयुक्त डण्डा
*गिरफ्तारी टीमः*
1. श्री हरिनाथ भारती प्रभारी निरीक्षक थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।
2. उ0नि0 महातम राम थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।
3. का0 अर्जुन यादव थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
4. का0 लक्ष्मीकान्त गुप्ता थान सिगरामऊ जौनपुर
मंगलवार, 10 दिसंबर 2019
बरिष्ठ पत्रकार व रिटायर्ड शिक्षक मेजर अमर बहादुर सिंह की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई
गुरुवार, 14 नवंबर 2019
मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया
सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय बाजार में स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। एक तरफ बच्चों ने केक काटकर उनके जन्मदिन पर लोगों के बीच मिठाई वितरित की तो दूसरी तरफ विद्यालय की प्रधानाचार्य अंतिमा सिंह ने 101 बच्चों को पौधा वितरित कर उनके जन्मदिवस पर पर्यावरण के प्रति उनके लगाव की सराहना की। पौधा देने के बाद उन्होंने सभी बच्चों से यह शपथ दिलाई कि हम पौधरोपण तो करेंगे ही साथ ही इस वृक्ष का संरक्षण भी करेंगे, तभी पर्यावरण को सुरक्षित रख सकेंगे। उक्त अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा बच्चों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को प्रबंधक ने पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। वहां पर चंदन सिंह अरविंद दुबे गुलाब शर्मा आराधना मिश्रा नीलम तिवारी पूनम सिंह नेहा सिंह ज्योति सिंह पूजा मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे
बुधवार, 13 नवंबर 2019
पशु अस्पताल के लिए धन स्वीकृत
रविवार, 10 नवंबर 2019
मेजर अमर बहादूर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज, सिंगरामऊ, जौनपुर के छात्र-छात्राओं का टूर(शैक्षिक भ्रमण यात्रा) बुधवार को प्रयागराज के लिए किया प्रस्थान
मेजर अमर बहादूर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज, सिंगरामऊ, जौनपुर के छात्र-छात्राओं का टूर(शैक्षिक भ्रमण यात्रा) बुधवार को प्रयागराज के लिए प्रस्थान किया। उक्त विद्यालय के प्रबंन्धक डॉ. संजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा प्रयागराज के आंनद भवन, पवित्र स्थल गंगा यमुना सरस्वती के संगम,चंद्रशेखर आजाद पार्क, हाथी पार्क, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज का भ्रमण कर वहां की ऐतिहासिकता के बारे में विस्तार से जाना। आंनद भवन के नेहरू आवास, उनकी लाइब्रेरी, पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की जन्मभूमि, म्यूजियम, इंदिरा गांधी-फिरोज गांधी के वैवाहिक स्थल, गार्डेन, का बारीकी से निरीक्षण किया। यात्रा का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह ने किया। इस दौरान गुलाब शर्मा, प्रगति मिश्रा, आन्या सिंह, श्रेया मिश्रा, रितिका मौर्य, अनुभव प्रजापति, बीरंजय सिंह, पार्थ सिंह, हर्षिता सिंह, अनन्या मिश्रा, ऋषभ सिंह, नीतेश राय, सहित दो दर्जन से अधिक बच्चों ने यात्रा का भरपूर आनंद लिया।
सोमवार, 4 नवंबर 2019
स्टेट बैंक की शाखा में बैंक कर्मियों द्वारा बीस हजार रुपये का घालमेल
सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय स्टेट बैंक की शाखा में बैंक कर्मियों द्वारा बीस हजार रुपये का घालमेल कर दिया गया। जब ग्राहक ने शिकायत की तो दूसरे दिन उसका पैसा वापस किया गया। एक माह के अंदर इस तरह की दुबारा हुई घटना से ग्राहकों में हड़कंप मच गया है। शिकायत करने पर ग्राहक से के साथ दुर्व्यवहार किया गया।
पीथापुर गाँव निवासी रामजीत मौर्य की उक्त बैंक के पास ही चाय पान की दूकान है। उसके घर शादी पड़ी है। वह पैसा निकालने के लिए चालीस हजार का पावती भरकर बैंक में जमा किया। लंच होने की वजह से जब पैसा निकलने में देर होने लगी तो वह बैंक में कार्यरत एक प्राइवेटकर्मी से पैसा ले लेने की बात कहकर बगल में स्थित अपनी दुकान पर चला आया। थोड़ी देर बाद एक प्राइवेट बैंक कर्मी बीस हजार रुपया व पासबुक उसकी दुकान पर देकर चला गया। जब ग्राहक ने अपना पैसा गिना तो वह महज बीस हजार ही था। जब वह इसकी शिकायत बैंक मैनेजर से किया तो उसे दूसरे दिन आने को कहा गया। दूसरे दिन जब वह लिखित शिकायत लेकर पहुँचा तो शाखा प्रबंधक ने उससे सादे कागज पर पैसा पाने की बात लिखवाकर हस्ताक्षर करवाया तब जाकर उसका बीस हजार रुपये वापस करवाया। उसका आरोप है कि इस दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। उधर इसी तरह का एक अन्य मामला भी दो सप्ताह पूर्व हुआ था। जिसमे बैंककर्मियों ने साठ हजार का घालमेल किया था। उसकी जांच अभी चल ही रही थी कि एक और घालमेल का मामला प्रकाश में आने से उक्त बैंक के ग्राहकों में हड़कंप मच हुआ है। इस तरह की घटनाएं होने से लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। जबकि उच्चधिकारी कार्यवाही करने की बजाय बैंककर्मियों को बचाने में लगे हुए हैं।
रविवार, 3 नवंबर 2019
डीएलएड के छात्र-छात्राओं का स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर शनिवार को हुआ शुरू
शुक्रवार, 1 नवंबर 2019
31-अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती समारोह "राष्ट्रीय एकता दिवस" के रूप में मनाया गया
शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019
राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग द्वारा युवाओं में बढ़ती नशाखोरी और बिखरते परिवार को ध्यान में रखकर 'नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान' रैली निकाली गयी
रविवार, 20 अक्टूबर 2019
रंगोली प्रतियोगिता में रंगोली प्रगति, आन्या, बीरंजय ने मारी बाजी
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019
तीन बैंक कर्मियों ने किया साठ हजार का गोलमाल शाखा प्रबन्धक के दुर्व्यवहार से ग्राहकों में आक्रोश
जौनपुर सिंगरामऊ सिंघावल गाँव मे स्थित स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक की मिलीभगत से तीन बैंक कर्मियों ने पैसा जमा करने आये एक ग्राहक का साठ हजार रुपये गोल माल कर दिया। जब इसकी शिकायत बैंक मैनेजर से की गई तो उनके दुर्व्यवहार से आक्रोशित ग्राहक ने बैंक उच्चाधिकारियों व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।आरोप है कि सोमवार को कस्बे का ही एक ग्राहक पैसा जमा करने स्टेट बैंक गया था, तो बैंक के ही एक प्राइवेट कर्मी ने डिटेल भर कर पैसा कैशियर को दे दिया। कैशियर ने नोट की गड्डी मशीन में डाली तो वह पैसा पर्ची केवडिटेल से ज्यादा था, उसी को छिपाने के लिए कैशियर बैंक में काम करने वाले प्राइवेट सफाईकर्मी को बुलाकर नोटों की गिनती कराते हुए घालमेल करने लगा। वह कम से कम दस बार पैसा मशीन में डालकर ग्राहक को धोखा देने का प्रयास करता रहा। इसी बीच जब कैशियर अपनी सीट से दो बार खड़ा हुआ, ठीक उसी समय ग्राहक के पैसों का घालमेल कर दिया। इसी समय कैशियर के केबिन में शाखा प्रबंधक पहुँच गए उन्होंने जब उसे नोटों की गड्डी से छेड़छाड़ करते हुए देखा तो उसे हाथ से गिनने को कहा। यह सब उपभोक्ता देख रहा था कि उसका दो हजार का तीस नोट ज्यादा चला गया था। उनके द्वारा घालमेल देख ग्राहक ने अपना बढ़ा हुआ पैसा वापस मांगा, तो उक्त पैसा नही दिया गया।बल्कि अट्ठासी हजार पांच सौ रुपये वापस कर दिया। खास बात यह रही कि इस घटना का पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। बैंक में कार्यरत लोगों द्वारा किये गए इस घालमेल की शिकायत जब शाखा प्रबंधक से करते हुए सीसीटीवी फुटेज दिखाने का हवाला दिया तो बैंक मैनेजर आग बबूला हो उठे। और पुलिस में शिकायत करके उसकी निगरानी में सीसीटीवी दिखाने की बात कहते हुए ग्राहक के साथ दुर्व्यवहार भी किया। मामला जब बढ़ने लगा तो उन्होंने सत्तासी हजार के बदले अट्ठासी हजार पांच सौ रुपये खाते में जमा करवाये, जबकि साठ हजार का घालमेल कर दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत बैंक के उच्चाधिकारियों व पुलिस से की है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है।
गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019
जौनपुर प्रेस क्लब इकाई बदलापुर का गठन:केदार नाथ सिंह बने अध्यक्ष
जौनपुर बदलापुर तहसील इकाई बदलापुर का गठन नगर पंचायत स्थित निरीक्षण भवन बदलापुर में जौनपुर प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष कपिल देव मौर्यवमहामंत्री वीरेंद्र मिश्र उर्फ विराट के निर्देशन में तहसीलबदलापुर के पत्रकारों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे उपस्थित पत्रकारों ने सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद हेतु केदार नाथ सिंह व महामंत्री पद के लिए एच 0 एल 0बी0पुष्कर के नाम का प्रताव किया।जिसका सभी एक स्वर में अनुमोदन किया। उसके बाद कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियो जिसमे उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, मंत्री सुशील श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अजयकुमार यादव, मीडिया प्रभारी अजय कुमार सिंह, संगठन मंत्री पवन कुमार उपाध्याय, आडिटर अरुण कुमार दुबे, जिला प्रतिनिधि चन्द्रशेन शुक्ल, मानिक चन्द्र यादव ,नरेंद्र शर्मा व कार्यकारिणी सदस्य राम सागर गिरी, सुनील मिश्र, सन्तोष कुमार मिश्र, सूबेदार अली,सहित कार्य कारिणी के सदस्य बनाये गए।
कार्य क्रम के अंत मे उपस्थित सभी पत्रकारों ने अध्यक्ष केदार नाथ सिंह सहित सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष ने अपने संबोधन में पत्रकारिता की शुचिता पवित्रता बनाय रखने की अपील करते हुए आभार व्यक्त किया।
प्रधान ने दी पुलिस को तहरीर, लगाया घूसखोरी का आरोप
जौनपुर सिंगरामऊ स्थानीय थाना क्षेत्र के कुशहा बाजार में स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक किशोर कुमार ने बर्रैया गांव के प्रधान मनोज कुमार सिंह को के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें धमकाया। उन्होंने बैंक उच्चाधिकारियों को जानकारी देते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रधान का आरोप है कि मेरी बेटी का खाता बैंक की कुशहा शाखा में है। वह खाता डारमेंट हो गया था, उसे पुनः शुरू कराने के लिए मेरी बेटी को लगातर एक सप्ताह से दौड़ाया जा रहा था। प्रधान बुधवार को उक्त बैंक पर पहुंचे और गारमेंट खाता चालू करने के लिए जानकारी की। तो शाखा प्रबंधक उस कागज को मेरे मुंह पर फेंकते हुए मेरे साथ अभद्रता किये। वहां पर तैनात सिपाही पर भी आरोप लगाते हुए बताया की उसने मेरे साथ बेवजह बदसुलूकी की। आरोप है कि मेरे गाँव के तीन किसानों से केसीसी ऋण देने के नाम पर सुबिधा शुल्क लेकर काम कर रहे थे। इसकी शिकायत पर ग्राम प्रधान होने की वजह से किसानों के साथ से मिलने गए थे। इस दुर्व्यवहार को लेकर शिकायत करते हुए उन्होंने बैंक के उच्चाधिकारियों व प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ से लिखित रूप से तहरीर देते हुए उस पर कार्रवाई करने की मांग की है।
गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019
स्वच्छ भारत मिशन: छात्र-छात्राओं ने निकाली एक कदम स्वच्छता की ओर रैली,पौधरोपड़ कर ली प्लास्टिक मुक्त विद्यालय की शपथ
सिंगरामऊ (जौनपुर) रास्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज के बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता अभियान के तहत शुरुआत अपने ही विद्यालय से की। बाजार स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती गर्ल्स इंटर कालेज के बच्चों ने बुधवार को विद्यालय परिसर से प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली। रैली हरपालगंज, कबेली, सिंघावल होते हुए कस्बे के भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय परिसर में पहुँची।बच्चे स्लोगन लिए हुए स्वच्छ भारत-स्वच्छ समाज, हमने मन मे ठाना है, प्लास्टिक को हटाना है, आज से ही करेंगे शुरुआत, तभी बनेगी स्वच्छता की बात, के नारे लगाते हुए लोगो को जागरूक किया। इस दौरान नीलम तिवारी, नेहा सिंह, ज्योति सिंह, आराधना मिश्रा, पूजा मिश्रा, पूनम सिंह, चंदन सिंह, गुलाब शर्मा सहित विद्यालय के बच्चे शामिल रहे।
गुरुवार, 26 सितंबर 2019
शिक्षक संघ ने दिवंगत शिक्षामित्र के परिवार को रू52250 सहायता राशि दिया गया
बदलापुर, प्राथमिक विद्यालय कुधुआ, विकासखंड बदलापुर, जनपद जौनपुर के विगत दिनों हार्ट अटैक से दिवंगत शिक्षामित्र सहदेव केवट के परिवार से शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की ।प्राथमिक विद्यालय कुधुआँ को विधायक बदलापुर द्वारा गोद लिया गया है ।शिक्षामित्र सहदेव केवट अपने पीछे अपनी पत्नी एवं तीन बच्चों को छोड़कर चले गए ।उनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है और वह छप्पर में रहते हैं ।प्राथमिक शिक्षक संघ ,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ एवं शिक्षा मित्र संघ ने संयुक्त रूप से रुपए 52250 की सहायता राशि उनकी पत्नी को दिया ।इस अवसर पर सेवा निवृत कल्याण परिषद के प्रदेशीय अध्यक्ष सत्यदेव सिंह ,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनिल यादव ,जिला मंत्री डॉ भानु प्रताप राव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ,बदलापुर ब्लॉक के अध्यक्ष उमेश मिश्रा ,मंत्री राय साहब यादव ,पूर्व माध्यमिक के अध्यक्ष नंदकुमार ,मंत्री कैलाश रजक, शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष द्वय आनंद तिवारी ,कृष्णकांत पांडेय ,अनवर अब्बास पूर्व अध्यक्ष ,रमाशंकर जिला सयुक्त मंत्री प्रचेता ,विनय खरवार ,राजीव द्विवेदी ,राज भारत मिश्र, राममूर्ति पूर्व मंत्री ,रमाकांत चौरसिया ,राम जनम यादव ,अजय पाल ,सच्चिदानंद यादव यूटा जिला मंत्री ,सत्यनारायण आदि लोग उपस्थित थे।उक्त धनराशि अध्यापकों,शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों द्वारा सहायतार्थ दी गई जो की सूची के अनुसार निम्नवत है-
बुधवार, 18 सितंबर 2019
मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की
सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय बाजार स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की। प्लास्टिक को रोकना हम सब के लिए बेहद जरूरी है। इस तरह के नारे लगाते, व हमारी धरा सुरक्षित हो, तो ही हम सुरक्षित हैं, हमारा लक्ष्य पालीथिन मुक्त हो क्षेत्र अपना, धारा को सुरक्षित बनाएंगे, प्लास्टिक से जान छुड़ाएंगे, आदि स्लोगन के साथ यह रैली हरपालगंज रेलवे स्टेशन तक गयी, जहाँ से वापस आकर पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हो गयी। कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह ने कहाकि पौधे मनुष्य व अन्य जीव जंतुओं को समुचित ढंग से आक्सीजन मुहैया कराते हैं। जबकि प्लास्टिक के प्रयोग हमारे लिए बेहद खतरनाक है। इसी लिए हमें इसके प्रयोग को रोकना होगा। पालीथीन का प्रयोग रोकें साथ- साथ पौधों की सार्थकता हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। । हमें इन बच्चों से सीख लेनी चाहिए कि हम इनकी तरह शपथ लेकर अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक हों। इसका प्रयोग रुकेगा तो पर्यावरण निश्चित तौर पर सुरक्षित रहेगा। संचालन गुलाब चंद शर्मा ने किया। कार्यक्रम में चंदन सिंह, अरविंद दुबे, गुलाब शर्मा, नीलम तिवारी, आराधना मिश्रा, ज्योति सिंह, पूनम सिंह, सहित विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे।
सोमवार, 16 सितंबर 2019
भगवान के कथा में भजन में ताली ओ भक्त बजाते हैं जिनके हाथों में दम होता है। राजन उपाध्याय कमला नंदन महाराज
सोमवार, 2 सितंबर 2019
संस्था के लोगो ने किया वृक्षारोपण
सिंगरामऊं - जौनपुर- पं रामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्रीमती बवना देवी जन कल्याण शिक्षा निकेतन फत्तूपुर बबुरा बदलापुर जौनपुर के विद्यालय परिसर में पौधरोपड़ भी किया गया इस अवसर पर ,ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ महेश मिश्रा ,महासचिव यादवेंद्र दत्त तिवारी ,उपाध्यक्ष अनुपम तिवारी , मीडिया प्रभारी अरविंद उपाध्याय , महामंत्री अमिताभ मिश्रा महामंत्री कृष्णा पाठक विद्यालय के प्रवन्धक कृपाशंकर यादव , और विद्यालय के सभी अध्यापक बृजेश पाल अवनीश पाल धर्मेंद्र सिंह विद्यालय छात्र छात्राएं उपस्थित रहे
सोमवार, 26 अगस्त 2019
जन्मदिन के शुभ अवसर पर बच्चों में बाटे गए पौधे
पं रामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उपाध्यक्ष नीरज शुक्ला के पुत्र शुभ शुक्ला के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उदपुर गेल्हवा के विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों को पौधे वितरित किया गया और विद्यालय परिसर में पौधरोपड़ भी किया गया इस अवसर पर संरक्षक यशकांत शुक्ला ,ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ महेश मिश्रा ,महासचिव यादवेंद्र दत्त तिवारी ,महामंत्री अमिताभ मिश्रा महामंत्री कृष्णा पाठक विद्यालय के प्रवन्धक सुनील कुमार शुक्ला, और विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
रविवार, 25 अगस्त 2019
प्रधानाचार्य में 31 पौधे लगाकर मनाया जन्मदिन
सिंगरामऊ जौनपुर स्थानीय बाजार स्थित मेंजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य अंतिमा सिंह ने अपने जन्मदिन पर 31 पौधों को लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी मनोदशा को दर्शाया। उक्त पौधरोपण विद्यालय परिसर की चारदीवारी के किनारे किया गया। उन्होंने आम, चीकू, सागौन, सहित फूलदार पौधे लगाकर विद्यालय परिसर को हरा-भरा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।उन्होंने कहा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण तो जरूरी है लेकिन पौधों का संरक्षण बेहद जरूरी है पौधे लगाकर उनका करेंगे जब तक उसकी सुरक्षा में को हम नहीं संभालेंगे जब तक पौधा बड़ा नहीं हो जाता, तब तक उसकी देखभाल करना और उसे सुव्यवस्थित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। पौधे सुरक्षित हो इसके लिए उसका संरक्षण एवं रखरखाव बहुत जरूरी है। उन्होंने बच्चों को भी पौधा वितरित किया। इस मौके पर चंदन सिंह, अरविंद दुबे, गुलाब चंद शर्मा, आराधना मिश्रा, ज्योति सिंह, नीलम तिवारी, पूजा मिश्रा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शुक्रवार, 9 अगस्त 2019
महमूदपुर गांव स्थित रामदेव सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार 09/08/2019 को पेड़ के लिए वृक्षारोपण महाकुंभ के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया
जौनपुर बदलापुर तहसील क्षेत्र के सिंगरामऊ थाना अंतर्गत महमूदपुर गांव स्थित रामदेव सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार 09/08/2019 को पेड़ के लिए वृक्षारोपण महाकुंभ के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां पर उपजिलाधिकारी बदलापुर अंजनी कुमार सिंह तहसीलदार अजय कुमार पांडे तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा तथा शिक्षकों व छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली संगोष्ठी में भाजपा नेता पंकज मिश्रा ने संबोधित करते हुए वृक्ष के महत्व को बताते हुए लोगों से बताया कि पौधों को पुत्र की भांति सेवा करने की अपील की । मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारीअंजनी कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण स्वच्छ वातावरण बनाता है जिससे मानव शरीर स्वच्छ व निरोग रहता है प्रत्येक विद्यार्थी को लक्ष्य निर्धारित कर देश के लिए अपना योगदान देना चाहिए अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार अजय कुमार पांडे ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की अमूल्य निधि है प्राकृतिक संतुलन के लिए पौधारोपण के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है मानव जीवन में पेड़ पौधों का बहुत महत्व है जहां उप जिला अधिकारी सहित शिक्षकों व छात्र छात्राओ व ग्रामीणों ने परिसर में बरगद नींबू भी सहज जन आंवला आदि प्रजातियों के पौधे लगाएं उपस्थित ग्रामीण ग्रामीण महिलाओं को भी पौधे वितरित किया गया संचालन प्रधान संजय सिंह ने किया इस दौरान सेक्रेट्री रणजीत सिंह कानूनगो अनिल कुमार तिवारी लेखपाल लाल चंद पांडे अजय पांडे अशोक कुमार यादव सत्यनारायण सिंह बबलू सिंह सुनील सिंह प्रधान अरविंद तिवारी चिंटू सिंह तथा वन विभाग के कर्मचारी एवं ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित रहे
रविवार, 4 अगस्त 2019
आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ वृक्षारोपण कर छात्रों को जागरूकता का दिया संदेश
स्थानीय विकास खंड महराजगंज के उत्कृष्ट अभिनव आदर्श प्रा0वि0डोमपुर में आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ वृक्षारोपण कर छात्रों को जागरूकता का संदेश दिया तथा प्रेरणा का स्रोत बने शिक्षकों ने प्रत्येक छात्रों को अपने अपने घर एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। गुरुकुल भूमिका में अपने अजीज शिष्यों के साथ विद्यालय परिसर में छात्रों को वृक्षारोपण का महत्व बताया।
बताते चलें कि विश्व पटल पर पर्यावरण सभी देशों के चिंता का विषय बना हुआ है।बढ़ती जनसंख्या के आधार पर वृक्षों की कमी के चलते मानव जीवन पर घोर संकट मंडराने लगा है।कई दसको से लगातार हो रहे पेड़ों के कटान से बरसात पर भी काफी असर पड़ा है।जिसके चलते भूतल का जलस्तर भी लगतार घटता चला जा रहा है।वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिक्षिका नीलम सरोज के साथ शिक्षक विनोद कुमार,इश्तियाकअहमद ,धर्मेंद्र कुमार,अभिषेक एवं छात्रों सहित प्रबुद्ध वर्ग के लोग उपस्थित रहे।
शुक्रवार, 19 जुलाई 2019
पुष्पराज को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर, संगठन को मजबूती प्रदान होगी
जौनपुर बदलापुर पुष्पराज सिंह को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर विधान सभा बदलापुर क्षेत्र के भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस मौके पर उपस्थित जनों ने खुशी का इजहार जाहिर करते हुए कहा है कि श्री सिंह के भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने से एक ओर जहां भाजपा में युवाओं की लंबी फेरहिस्त का जुड़ाव होगा, वही उनके आपसी सामंजस्य में सभी लोग एक सूत्र में पिरोये रखकर संगठन को बेहद मजबूती प्रदान करने कोई कसर नही छोड़ेगा,
लोगो मे एक खास चर्चा है पुष्पराज सिंह भाजपा के जिलाध्यक्ष का ताज लेकर जनपद जौनपुर वासियो में नई छाप छोड़ने में कामयाबी मिलेगी।
बधाई देने वालो में भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह, राम कृष्ण उपाध्याय, सुरेश कुमार तिवारी ऐडवोकेट, सत्यम सिंह, जय सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह , राज कुमार मौर्य, सन्तोष निगम, धनंजय सेठ, सुशील निगम, आनंद सिंह बबलू, उन्नत कुमार सिंह, विजय सिंह, आशीष सिंह, अमर नाथ गुप्ता, संदीप शर्मा, राजेश सरोज, राम कृपाल केवट, सिकन्दर मौर्य, अवधेश यादव , अजय सिंह, डा0 हरसू पाठक, सुनील तिवारी, पंकज मिश्र, मिथिलेश सिंह, सुरेश शुक्ल, मुन्नू मौर्य, हर्षित शुक्ल ,राजेश दुबे, हरी लाल मोदन वाल, सुनील निगम, लकीनिगम, सहित सभी क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है।




































