आप इस ब्लॉग मे हर शहर गाँव का ताजा समाचार और विज्ञापन देते है
Blog
▼
बुधवार, 6 अक्टूबर 2021
पूरे विकास क्षेत्र में कक्षा1 से लेकर कक्षा 8 के बच्चों के अधिगम स्तर को जानने के लिए 11 बजे से 12-30 तक गणित विषय का सभी विद्यालयों में बेसलाइन टेस्ट का आयोजन किया ग
पूरे विकास क्षेत्र में कक्षा1 से लेकर कक्षा 8 के बच्चों के अधिगम स्तर को जानने के लिए 11 बजे से 12-30 तक गणित विषय का सभी विद्यालयों में बेसलाइन टेस्ट का आयोजन किया गया है।यह पूरे जनपद में आज ही मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर अनुपम शुक्ल एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर डॉक्टर गोरखनाथ पटेल के निर्देश पर आयोजित किया गया।इस टेस्ट का मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि कोविद के कारण स्कूल लगभग 2 वर्ष तक प्रभावित रहे इससे बच्चों का अधिगम स्तर बहुत नीचे हो गया।बच्चों के सही स्तर को पहचानने के लिये और उसी अनुरूप उन्हें शिक्षा देकर हमें शिक्षा की मुख्य धारा में ले आने का एक कदम है।टेस्ट पर पूरी निगरानी रखने के लिये ब्लॉक के खंडशिक्षाधिकारी नरेन्द्रदेव मिश्र द्वारा कई टीमों का गठन किया गया है और सभी ए0आर0पी को निर्देशित किया गया है कि कहीं भी किसी प्रकार की अनियमितता नही होनी चाहिए।क्योंकि जबतक बिना नकल के टेस्ट नही होगा तब तक हम बच्चों के सही स्तर को नही पहचान पाएंगे।टेस्ट की निगरानी के लिए खंडशिक्षाधिकारी द्वारा बी0आर0सी पर कंट्रोल रूम बनाकर व्यापक बन्दोंबस्त किया गया।ए0आर0पी0 बदलापुर राजभारत मिश्र द्वारा कई विद्यालयों में चल रहे बेसलाइन टेस्ट का स्थलीय पर्यवेक्षण किया।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर के मेंटर राजकुमार जी भी अनुश्रवण के साथ-साथ बेस लाइन टेस्ट का जायजा लेते रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me