Blog

गुरुवार, 30 मार्च 2023

*एटीएम में धोखाधड़ी कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार*

 *एटीएम में धोखाधड़ी कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार*

===================

 

*प्रेम शर्मा*


 संवाददाता तीखी आवाज़, शाहगंज, जौनपुर, गुरुवार ,30 मार्च, 2023:-


शाहगंज:- खेतासराय पुलिस ने एटीएम में धोखाधड़ी कर अपने जाल में फंसाने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आसपास के कई थानों में आतंक था जहां पहले से ही इन दोनों आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत हैं। जो एटीएम की हेराफेरी व जालसाजी कर ग्राहकों के पैसे चुरा लेते थे  । गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने पड़ोसी 3 जिलों में अपना नेटवर्क चला रखा था पुलिस ने इनके पास से 7 एटीएम कार्ड, दो तमंचा और कारतूस समेत दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है।


आपको बता दें कि इस तरह की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार की देखरेख में  खेतासराय थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने एटीएम से धोखाधड़ी करने वाले चोरों की तलाश में जुटे थे कि उन्हें कुछ  इनपुट मिला । तत्काल सक्रिय होते हुए उन्होंने पुलिस बल के साथ खुटहन रोड स्थित बारा मोड़ के पास दबिश देते हुए वहां से दो अन्तर्जनपदीय शातिर बदमाशों को धर दबोचा । गिरफ्तार बदमाशों के पास अलग अलग बैंकों के 7 एटीएम कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल और एटीएम पैड बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी धर्मेन्द्र गौतम पुत्र शिवरतन गौतम अरगूपुर कला डिठौली थाना शाहगंज का रहने वाला है । दूसरा आरोपी राम नरेश वर्मा पुत्र गुदर वर्मा सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र स्थित मिसिरपुर का निवासी है। बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।

*स्कूटी चोर महिला गिरफ्तार कब्जे से 6 स्कूटी बरामद*

*स्कूटी चोर महिला गिरफ्तार कब्जे से 6  स्कूटी बरामद*


 *सुशील कुमार शुक्ला*

लखनऊ चीफ ब्यूरो,तीखी आवाज़ बुधवार ,29 मार्च, 2023:-


 लखनऊ:- विभूति खंड पुलिस ने आज एक महिला स्कूटी चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है । आपको बता दें कि विभूति खंड थाना क्षेत्र के विशाल सिंह ने अपनी स्कूटी गाड़ी गुम होने की सूचना उक्त थाने में देते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया था, जिसके आधार पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी थी और जगह-जगह सीसी टीवी फुटेज को तलाश रही थी। जिसके आधार पर एक संदिग्ध महिला चिनहट प्रेम बाग कॉलोनी निवासी आरती देवी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उक्त महिला की निशानदेही पर उसके पास से चोरी की 6 स्कूटी मोटरसाइकिल बरामद हुई है। तथा महिला से पूछताछ के आधार पर कुछ और चोरी की गाड़ी खरीदने वालों की तलाश की जा रही है। आपको यह बताते चलें कि उक्त महिला का पति दिव्यांग है ।

बुधवार, 29 मार्च 2023

*चोरों ने गुंटी का ताला तोड़कर किया साफ हाथ, कुछ भी लगा न हाथ*

 *चोरों ने गुंटी का ताला तोड़कर किया साफ हाथ, कुछ भी लगा न हाथ*

====================

*शिव पूजन मिश्रा*

 संवाददाता तीखी आवाज़, बदलापुर, जौनपुर, बुधवार, 29 मार्च, 2023:-

  

बदलापुर अंतर्गत आने वाले घनश्यामपुर चौकी अंतर्गत दुधवड़ा बाजार में नहर के किनारे गुमटी  का ताला तोड़कर चोरों ने किया साफ हाथ, परंतु खोदा पहाड़ निकली चुहिया कुछ भी लगा ना हाथ। 

आपको बता दें कि दूधवड़ा बाजार में नहर के किनारे शंकर दयाल प्रजापति अपने जीविकोपार्जन के लिए चाय पान की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। बीती रात चोरों ने गुमटी का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। परंतु संजोग अच्छा था की उक्त दुकानदार अपना सारा सामान अपने साथ रोज की भांति अपने घर लेकर चला गया था, केवल 100 रुपए ही उसके अंदर था ,चोरों को ₹100 से ही संतोष करना पड़ा।  जिन्हें उक्त यह कहावत जरूर याद आई होगी कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया।

मंगलवार, 28 मार्च 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का  पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।


कोइरीपुर ,चांदा ।।


 नगर पंचायत कोइरीपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ ।हिंदू नववर्ष एवं नवरात्रि के  सप्तम दिवस के पावन बेला में  गाजे बाजे के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले कोइरीपुर  में विशाल जन संघ पद संचलन निकाला गया 

जो अपने में एक आकर्षण का केंद्र बना रहा ।जिसमें स्वयं सेवकों एवं विचार परिवार के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक, जिला प्रचारक ,जिला संघ चालक, एवं नगर संघचालक, मौजूद रहे। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिहौली से शुरू हुआ संचलन कोइरीपुर चौक   होते हुए  हनुमान मंदिर के रास्ते होते हुए चौराहे के रास्ते वापस अपने गंतव्य मार्ग पर समापन हुआ , संचलन पर व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर  स्वयं संघ के लोगो का स्वागत किया 

इस अवसर पर नगर पंचायत कोइरीपुर अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेश चन्द मिश्रा जी, अध्यक्ष पद प्रत्याशी शशि बरनवाल जी, मण्डल उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद कौशल जी,अमित जायसवाल जी,रामाकांत मिश्रा जी, संजय शुक्ला जी, राकेश मिश्रा जी, विवेक सिंह जी, डॉ राम अकबाल मिश्रा जी,शिवपूजन ओझा जी,बबलू चौरसिया जी,सुनील बरनवाल जी, बंटी बरनवाल जी, आदि स्वयं संघ उपस्थिति रहे। सुरक्षा की दृष्टि कोण से प्रशासन भी मुस्तैद रही।चौकी प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव जी सहित दो यस आई वा दर्जन भर सिपाही भी मोर्चे पर तैनात रह कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहायक रहे।।


जिला संवाददाता शुभम् कौशल

*आगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा की गई गर्भवती महिला की गोदभराई

 *आगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा की गई गर्भवती महिला की गोदभरा

 *शिव पूजन मिश्रा*

 संवाददाता तीखी आवाज़, बदलापुर, जौनपुर ,मंगलवार, 28 मार्च, 2023 ,

बदलापुर:- विकासखंड बदलापुर अंतर्गत आने वाले राजस्व ग्राम के प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर के बगल बने आंगनबाड़ी केंद्र पर, आगनबाड़ी संचालिका संगीता शुक्ला व उनकी सहायिका अनीता शुक्ला द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए महिलाओं के पोषण तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए

गर्भवती महिला शांति देवी पत्नी अभिमन्यु की गोद भराई कर उन्हें दलिया व पौष्टिक आहार से संबंधित किट गांव के गणमान्य व्यक्ति व मंदिर के पुजारी सिंधु शुक्ला के हाथों प्रदान कराई गई, इस कार्यक्रम में उनके साथ कई महिलाएं संजू, गीता, उर्मिला सहित आदि  महिलाएं शामिल रही। आगनबाड़ी संचालिका ने बताया कि अधिकारियों के दिशा निर्देश के अनुसार हर बार अलग-अलग गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें जागरूक करते हुए पौष्टिक आहार से संबंधित किट प्रदान की जाती है ताकि वे कुपोषण का शिकार ना हो। 

आपको यह भी बताते चलें कि अभी 3 दिन पूर्व ही उक्त आगनबाड़ी संचालिका ने गर्भवती रजिस्टर्ड महिलाओं को पौष्टिक आहार संबंधित किट व  राशन प्रदान किए थे।