*आगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा की गई गर्भवती महिला की गोदभरा
*शिव पूजन मिश्रा*
बदलापुर:- विकासखंड बदलापुर अंतर्गत आने वाले राजस्व ग्राम के प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर के बगल बने आंगनबाड़ी केंद्र पर, आगनबाड़ी संचालिका संगीता शुक्ला व उनकी सहायिका अनीता शुक्ला द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए महिलाओं के पोषण तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए
गर्भवती महिला शांति देवी पत्नी अभिमन्यु की गोद भराई कर उन्हें दलिया व पौष्टिक आहार से संबंधित किट गांव के गणमान्य व्यक्ति व मंदिर के पुजारी सिंधु शुक्ला के हाथों प्रदान कराई गई, इस कार्यक्रम में उनके साथ कई महिलाएं संजू, गीता, उर्मिला सहित आदि महिलाएं शामिल रही। आगनबाड़ी संचालिका ने बताया कि अधिकारियों के दिशा निर्देश के अनुसार हर बार अलग-अलग गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें जागरूक करते हुए पौष्टिक आहार से संबंधित किट प्रदान की जाती है ताकि वे कुपोषण का शिकार ना हो।आपको यह भी बताते चलें कि अभी 3 दिन पूर्व ही उक्त आगनबाड़ी संचालिका ने गर्भवती रजिस्टर्ड महिलाओं को पौष्टिक आहार संबंधित किट व राशन प्रदान किए थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me