*हॉस्टल में पढ़ाई कर रहे छात्र की बेरहमी से पिटाई हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर*
====================
*शिव पूजन मिश्रा*
संवाददाता तीखी आवाज़, बदलापुर, जौनपुर ,शनिवार, 1 अप्रैल ,2023 :-
सिंगरामऊ:- सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के सिंगरामऊ बाजार स्थित मां कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने वाले छात्र को अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने बहाने से बुलाकर बाहर ले जाकर बुरी तरह से मारा पीटा, और मारपीट कर घायल कर दिया। घायल छात्र ने किसी तरह से जान बचाकर सिंगरामऊ थाने पहुंचा,
जहां थानाध्यक्ष सिंगरामऊ ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत घायल छात्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रथम उपचार कर घायल छात्र की स्थिति ठीक ना होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।आपको यह बताते चलें कि घायल छात्र की पहचान सुल्तानपुर जिले के गगहा ग्राम पंचायत निवासी राकेश जोरिया के रूप में हुई है। वहीं उक्त मामले के घटना के कारणों तथा नकाबपोश बदमाशों का पता लगाने में पुलिस तत्परता से जुट गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me