Blog

रविवार, 2 अप्रैल 2023

*पिलकिच्छा ग्राम पंचायत में चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सामान पर किया हाथ साफ*

 *पिलकिच्छा ग्राम पंचायत में चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सामान पर किया हाथ साफ*


====================


 *प्रेम शर्मा*

 संवाददाता तीखी आवाज़, शाहगंज, जौनपुर, रविवार, 2 अप्रैल, 2023:-


 खुटहन :- खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिच्छा ग्राम पंचायत में आज रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर उसके अंदर रखा सारा सामान ताला तोड़कर उठा ले गए । 

आपको बता दें कि उक्त गांव निवासी राकेश शर्मा पुत्र राम सहाय शर्मा निवासी ग्राम पिलकिच्छा थाना खुटहन अपने बाल बच्चों के साथ घर में सोए थे कि बगल से घर का ताला तोड़कर चोरों ने घर के अंदर रखे अलमारी व बक्से को लगभग 300 मीटर दूर बाहर ले जाकर उसमें रखे नगदी व कीमती सामान पर अपना हाथ साफ कर दिए तथा जाते समय बाहर से दरवाजा बंद कर दिए। भुक्तभोगी राकेश शर्मा ने बताया कि रात में3 बजे जब मेरी नींद खुली तो पेशाब करने बाहर निकलना चाहा तो बाहर से दरवाजा बंद था, फोन कर पड़ोसी से दरवाजा खुलवाया और कुछ अनहोनी समझकर घर के अंदर का नजारा देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था, आलमारी व बक्सा गायब था। जिसकी सूचना तुरंत थाना स्थानीय  को दी गई सूचना मिलते ही थाना  खुटहन की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है सुबह काफी छानबीन करने के बाद बक्सा आलू के खेत में मिला तथा  आलमारी अरहर के खेत में टूटी अवस्था तथा उसमें रखे सारे कपड़े तितर-बितर मिले उसमें रखी नकदी व जेवरात गायब थे आपको यह भी बताते चलें की अलमारी जिस अरहर के खेत में मिली उसमें झटका मशीन द्वारा करंट प्रवाहित हो रहा था धारा प्रवाहित झटका मशीन के तार को काटकर चोर अलमारी ले कर अंदर घुसे थे। वही पुलिस को मौके से दो पेचकस व एक गमछा जिस पर किसी पार्टी से संबंधित नाम लिखा गया है, के आधार पर चोरों का पता लगाने में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me