Blog

रविवार, 22 मार्च 2026

प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पुलिस ने टप्पेबाजी के मामले में एक अभियुक्त को , नकदी के साथ किया गिरफ्तार


*महिला को नकली सोने का बिस्किट दिखाकर चांदी का पायल व सोने की नथ की थी ठगी*
अनिल मिश्र 
प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने टप्पेबाजी व ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 940 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को गौरामाफी तिराहे के पास से पकड़ा बताया गया कि 13 जनवरी 2026 को अमरगढ़ चौराहे पर मोटरसाइकिल सवार तीन ठगों ने एक महिला को नकली सोने का बिस्किट दिखाकर बहला-फुसलाकर उसके सोने की नथ और चांदी की पायल ठग ली थी। इस संबंध में थाना आसपुर देवसरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज व साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए आरोपी की पहचान की। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी असलम अली निवासी जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर महिलाओं को निशाना बनाकर जेवरात ठगने की बात कबूल की है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me