*थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर की गई गिरफ्तारी*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने दहेज हत्या के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई क्षेत्र के पांचों तालाब के पास मुखबिर की सटीक सूचना पर की। घटना के संबंध में बताया गया कि वादी की पुत्री को ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि 23 मार्च 2026 को ससुराल जनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इस जघन्य घटना के बाद वादी की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना आसपुर देवसरा में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बृजेश वर्मा उर्फ राहुल, गोवर्धन वर्मा तथा श्रीमती देवी निवासी पूरे दलपत शाह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि दहेज उत्पीड़न व हत्या जैसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।जबकि फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me