अब बहुत जल्द पाकिस्तान घोषित होगा आतंकवादी देश
वॉशिंगटन : जम्मू के उरी में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को एक करार झटका लगा है। ये झटका पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देने से पहले ही लग गया है। दरसअल, अमेरिकी कांग्रेस ने पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने के लिए अमेरिका के दो सांसदों द्वारा एक विधेयक पेश किया गया। 'पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद अधिनियम', के नाम से पेश इस विधेयक को अमेरिकी प्रशासन से चार महीने के अंदर पारित करने का अनुरोध किया गया है। इस मामले में 90 दिनों के भीतर एक रिपोर्ट अमेरिकी राष्ट्रपति जारी करेंगे कि, क्या पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद को समर्थन तो नहीं दे रहा है। इसके तीस दिनों के भीतर अमेरिकी विदेश मंत्री इस मामले में एक समीक्षा रिपोर्ट पेश करेंगे की क्या पाकिस्तान एक आतंकी देश है या पाकिस्तान आतंकियों की किस तरह मदद कर रहा है। अमेरिकी सदन की उपसमिति के अध्यक्ष तथा टेक्सास से अमेरिकी सांसद टेड पोए और बलूचों के प्रबल समर्थक तथा कैलिफोर्निया के सांसद दाना रोहराबाचेर ने इस विधेयक को आतंकवाद पर पेश किया है। इससे पहले मंगलवार को जारी एक बयान में टेड पोए ने कहा कि, '' पाकिस्तान से ही अमेरिका के दुश्मनों को से सहायता मिल रही है। टेड ने कहा कि हक्कानी नेटवर्क के साथ पाकिस्तान के मधुर संबंध की बात हो या पाकिस्तान का ओसामा बिन लादेन को शरण देना, ये वो पर्याप्त सबूत हैं जो पाकिस्तान के खिलाफ हैं और यह साबित करते हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद को सहायता दे रहा है।" साथ ही अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य टेड पोए ने उरी हमले की निंदा करते हुए कहा की पाक की हरकतों से पड़ोसी देशों को गंभीर खतरा है और दुर्भाग्य से हर बार इसका खामियाजा भारत को भुगतना पड़ता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me