Blog

बुधवार, 21 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

यूपी में स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से हाहाकार,अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए स्वास्थ्य कर्मचारी,फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, स्टॉफ नर्स हड़ताल पर,आंख जांच करने वाले ऑप्टोमेट्रिस्ट भी हड़ताल पर,अस्पतालों में इमरजेंसी और पोस्टमार्टम सेवाएं बाधित,सूबे के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दिक्कत,लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा में मरीज बेहाल,कानपुर, इलाहाबाद, मुरादाबाद के अस्पतालों में मरीज बेहाल, गाजियाबाद, नोएडा, बिजनौर में मरीज परेशान,लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच में भी मरीज परेशान,शाहजहांपुर, पीलीभीत, श्रावस्ती, उन्नाव में भी मरीज परेशान,झांसी,महोबा,हमीरपुर,बांदा,जालौन में भी मरीजों का बुराहाल

कानपुर देहात-उरी आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने साधा निशाना,केंद्र के पास कश्मीर को लेकर कोई योजना नहीं,बीजेपी-पीडीपी गठबंधन ने आतंकवाद का रास्ता खोला,कश्मीर मुद्दे पर मैंने अरूण जेटली को चेताया था,अरूण जेटली ने मेरी बात को गंभीरता से नहीं लिया,पाकिस्तान के साथ मोदी की नीति जिम्मेदार,कश्मीर का मुद्दा इवेंट मैनेजमेंट से नहीं हल होगा,यूपीए सरकार ने कश्मीर में आतंकवाद को खत्म किया था-राहुल गांधी

लखनऊ-डायल 100 परियोजना का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री,कल 1 बजे शहीद पथ पर सीएम अखिलेश करेंगे निरीक्षण,यूपी में पुलिस आधुनिकीकरण की बड़ी पहल कल,घटनास्थल पर 15 मिनट के अंदर पहुंचेगी पुलिस 

गाजियाबाद-उत्तर प्रदेश में एनआरएचएम केस का मामला,पूर्व सीएमओ समेत 3 आरोपियों ने किया सरेंडर,आजमगढ़ के पूर्व सीएमओ केएम.अग्रवाल ने किया सरेंडर,जौनपुर के आनंद सिंह ने भी सीबीआई कोर्ट में सरेंडर किया,गाजियाबाद के चीफ फार्मासिस्ट रहे घनश्याम सिंह भी कोर्ट में पेश,सभी आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

गाजियाबाद-नोएडा का टेंडर घोटाला मामला,घोटालेबाज यादव सिंह समेत 5 आरोपी कोर्ट में पेश हुए,पूरे मामले में 13 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई,सीबीआई की विशेष अदालत में चल रही है सुनवाई

लखनऊ-मेट्रो मैन ई. श्रीधरन का लखनऊ दौरा,श्रीधरन ने अमौसी से आलमबाग तक काम देखा,एलएमआरसी के काम से ई. श्रीधरन संतुष्ट,1 दिसम्बर से लखनऊ मेट्रो का ट्रायल शुरू होगा,कानपुर, वाराणसी मेट्रो के DPR को जल्द मंजूरी मिलेगी,मुख्य सचिव राहुल भटनागर से भी मिले ई. श्रीधरन 

गोंडा-तड़प-तड़पकर गर्भवती महिला की मौत,नहीं मिला ब्लड,इलाज के अभाव में गर्भवती महिला की मौत,ब्लड न मिलने से महिला ने तोड़ा दम,हड़ताल के चलते नहीं मिला महिला को ब्लड,शहर कोतवाली के महिला अस्पताल का मामला

लखनऊ-सरकारी वकीलों की फीस वृद्धि से उत्साह,फीस वृद्धि होने से हाईकोर्ट के वकीलों में खुशी,सीएम अखिलेश के निर्देश पर बढ़ाई गई है फीस

लखनऊ-इंडियन पेस्टीसाइड लिमिटेड फैक्ट्री में गैस रिसाव,आईपीएल फैक्ट्री में गैस रिसाव पर पाया गया काबू,गैस रिसाव से इलाके में फैली बदबू,चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड पर है IPL फैक्ट्री 

लखनऊ-हड़ताली नेताओं से मुख्य सचिव की वार्ता,ड्राईवर संवर्ग के नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया गया,कल खत्म हो सकती है ड्राईवरों की हड़ताल 

हमीरपुर-कारागार के गेट से कैदियों के फरार होने का मामला,बेतवा नदी के किनारे से फरार 2 कैदी गिरफ्तार,लूटी गई रायफल बरामद,अभी भी 3 कैदी फरार,पुलिस प्रशासन फरार कैदियों की तलाश में जुटा

कानपुर-ग्रीनपार्क में अबतक खेले गए 21 टेस्ट मैच,5 मैचों में मिली भारत को जीत,3 हारे,13 ड्रा,ग्रीनपार्क में 1952 में भारत ने खेला था पहला टेस्ट मैच,ग्रीनपार्क में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था पहला टेस्ट

लखनऊ-हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जिला प्रशासन लखनऊ से पूछा,1999 के शिया-सुन्नी समझौते के बाद ज्यादा जुलूस क्यो-कोर्ट,1999 में शियाओं के 9,सुन्नियों के 1 जुलूस पर था समझौता,कई सालों के बाद दोनों पक्षों ने जुलूसों की संख्या बढ़ा ली,26 सितम्बर को जिला प्रशासन कोर्ट तलब किया गया

लखनऊ-बिजनौर में छेड़खानी के बाद फैले तनाव का मामला,बिजनौर में बहाल की गई इंटरनेट सेवा-आईजी एलओ,अफवाहों पर रोकथाम के लिए बंद की गई थी सेवा,हालात काबू में हुए तो बहाल हुई इंटरनेट सेवा

बाराबंकी-डेंगू के प्रकोप के बीच स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल,अस्पताल में जांच,इलाज न मिलने से मरीज परेशान,बुखार पीड़ित 2 और लोगों ने दम तोड़ा

आगरा-चोरी के आरोप में पेट्रोल पम्प मालिक ने कर्मी को पीटा,पम्प कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस,हरिपर्वत थाना क्षेत्र के पेट्रोल पम्प मालिक पर आरोप 

सहारनपुर-महिला की प्रसव के दौरान मौत का मामला,आक्रोशित लोगों ने नर्सिंग होम में की तोड़फोड़,परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया था लापरवाही का आरोप,देवबंद थाना क्षेत्र के रेलवे रोड पर है नर्सिंग होम

बिजनौर-डीएम ने 6 युवकों पर लगाया गैंगस्टर,3 युवकों को आर्म्स एक्ट में किया निरुद्ध,बिजनौर शहर कोतवाली का मामला 

बदायूं-हिस्ट्रीशीटर की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या,हिस्ट्रीशीटर पर 3 हत्या,अपहरण के मुकदमे दर्ज थे,हिस्ट्रीशीटर कोर्ट से तारीख करके लौट रहा था घर,दातागंज कोतवाली के दहरपुर कस्बे की घटना

मेरठ-युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी,4 दिन से लापता युवक रोहित का मिला शव,बहसुमा थाना क्षेत्र के शाहपुर में मिला शव

कानपुर-लूट का विरोध करने महिला पर जानलेवा हमला,घर में घुसकर बदमाशों ने की जमकर लूटपाट,कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही की घटना

लखनऊ-बिहार के राज्यपाल राम कोविन्द का लखनऊ दौरा,निजी कार्यक्रम में शिरकत के लिए आएं है लखनऊ,राजभवन में आज रात्रि विश्राम करेंगे राम कोविन्द

मिर्जापुर-ट्रक की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत,आक्रोशित लोगों ने लगाया रोड पर जाम,हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमडगंज की घटना

महाराजगंज-3 किलो चरस बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार,सुनौली बार्डर से एसएसपी ने किया गिरफ्तार 

दिल्ली-यूपी के नीतीश कटारा हत्याकांड मामले पर सुनवाई कल,दोषी विकास यादव व सुखदेव पहलवान की अपील पर सुनवाई,कल मामले में दोषियों की अंतरिम जमानत अर्जी पर भी सुनवाई

फिरोजाबाद-रंजिश को लेकर 2 पक्षों में मारपीट,फायरिंग,गोली लगने से युवक घायल,अस्पताल में भर्ती,जसराना थाना क्षेत्र के नगला मदना का मामला

रायबरेली-लखनऊ से संभावित लूट की सूचना पर पुलिस के फूले हाथ-पांव,एसपी,सीओ प्रतापगढ़ बार्डर पर चलाई वाहनों की सघन चेकिंग,सलोन थाना क्षेत्र में चला रहे सघन चेकिंग अभियान

गाजियाबाद-बदमाशों ने किन्नर को मारी गोली,दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती,लोनी थाने के डीएलएफ कालोनी की घटना 

कानपुर-कार का शीशा तोड़कर महिला का पर्स चोरी,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात,जूही थाना क्षेत्र के मार्बल मार्केट की घटना

मथुरा-यमुना नदी में महिला ने लगाई छलांग,लोगों ने महिला को नदी से निकाला,मथुरा के सदर पुल से नदी में कूदी महिला

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me