सुल्तानपुर --पट्टा भूमि पर नहीं बनाने दे रहे आवास
सुलतानपुर : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जखनीकलां गांव में आवासीय पट्टा भूमि पर दबंग आवास नहीं बनाने दे रहे। पट्टाधारकों ने उपजिलाधिकारी समेत आला अफसरों को शिकायती पत्र भेजकर कब्ज़ा दिलाने की मांग की है। गांव निवासी रामचंदर और दिनेश के मुताबिक उन्हें गांव में ग्राम समाज की भूमि पर आवासीय पट्टा दिया गया है। पट्टा भूमि पर जब वे निर्माण की कोशिश करते हैं तो गांव के दबंग अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। निर्माण के दौरान उनसे मारपीट कर लेते हैं। निर्माण में अवरोध कर रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए पट्टाधारकों ने अफसरों से मांग की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me