Blog

मंगलवार, 13 सितंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

सुल्तानपुर

मांग पर अड़े लेखपाल, जारी रखी हड़ताल

सेवा संबंधी विभिन्न मांगों को पूरा न किए जाने से नाराज लेखपालों ने लगातार 21वें दिन सोमवार को भी कार्यबहिष्कार किया। सदर समेत पांचों तहसीलों में कामकाज प्रभावित रहा।

लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों का आंदोलन जारी रहा। तहसील मुख्यालयों पर उपभोक्ताओं के काम नहीं हो सके। आय, जाति, निवास प्रमाणपत्रों का सत्यापन नहीं हो सका है। सबसे ज्यादा मुश्किलें छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति फार्म भरने वाले विद्यार्थियों के लिए हो रही हैं। उधर, जिलाध्यक्ष अशोक ¨सह की अगुवाई में तिकोनिया पार्क में धरना-प्रदर्शन हुआ। पदाधिकारियों ने कहाकि प्रदेश सरकार जिद पर अड़ी है। हमारी छह सूत्रीय मांगों को न माने जाने का परिणाम सत्ताधारी दल को भोगना पड़ेगा। इसी क्रम में आंदोलन के विविध कार्यक्रमों की तिथिवार घोषणा की गई। 14 सितंबर को संगठन शहर में पैदल यात्रा निकालेगा। पंद्रह को रक्तदान शिविर, 19 को मोटर साइकिल रैली होगी। 20, 21 व 22 सितंबर को क्रमिक अनशन व 23 को जेल भरो आंदोलन होगा। इस मौके पर अखंड प्रताप ¨सह, राधेश्याम यादव, सुरेश गुप्ता, दिनेश आदि मौजूद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me