मोबाईल के नाम पर ठगे 3150 रुपये भेजा कछुआ ,माता लक्ष्मी जी की मूर्ति
चांदा कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर गाँव में संतोष कुमार यादव पुत्र तीर्थ राज यादव के मोबाईल पर 7532951506 नंबर से फोन आया । जब संतोष कुमार ने फोन रिसीव किया तो फोन कर्त्ता ने कहा कि की मैं दीपक कपूर सेंटर गेलेक्सी इंटरप्राइसेस कम्पनी रोहिणी दिल्ली से बोल रहा हूँ ।सैमसंग J5 मोबाईल जो आपको मार्केट में 12500 रुपये में मिल रहा है ।वही सेट हम आपको मात्र 3000 रूपये में देगे । 150 रुपये डिलिवरी चार्ज लगेगा जो आपको देना होगा । संतोष कुमार यादव ने कहा ठीक हैं ।आप पार्सल कर दीजिये मैं रिसीव कर लूंगा ।इसके बाद फोन कर्ता बराबर फोन करता रहा क़ि आप का मोबाईल पहुंचा या नहीं । फिर 19--9--2016 को पार्सल आया । उसमें कछुआ और माता लक्ष्मी की मूर्ति निकली ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me