Blog

शुक्रवार, 23 सितंबर 2016

बिपुल सिंह

पितरों को तर्पण करने श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
   
बदलापुर / जौनपुर -
पितरों के प्रति आस्था व विश्वास के पावन पर्व पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों को पिण्ड दान एंव तर्पण करने के लिए क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था प्रतिदिन गया एंव जगन्नाथ की यात्रा पर जा रहा है, इसी क्रम में बदलापुर तहसील क्षेत्र के चंदापुर गॉव निवासी पत्रकार शैलेन्द्र प्रताप सिंह के पिता अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य चंद्रभूषण सिंह सपत्नी ललिता देवी आज अपने पूर्वजों के प्रति आस्था और विश्वास के साथ उनको पिण्डदान एंव तर्पण की लालसा लिए तीर्थयात्रा पर रवाना हुए, परिजनों सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ घंटा घड़ियाल और बैंड बाजे के साथ उनको विदा किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me