प्रतापगढ़ --अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, महिला घायल
प्रतापगढ़ : नगर कोतवाली क्षेत्र के टेऊंगा के पास शनिवार को अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इससे मैमुननिशा (65) पत्नी जलीमुद्दीन निवासी यहियापुर कंधई गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक मो. मुस्ताक तथा दो और महिलाएं बाल-बाल बच गईं। मैमुननिशा बाबूगंज रिश्तेदार के यहां जा रही थी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी प्रकार नगर कोतवाली क्षेत्र के रतनगढ़ निवासी राधेश्याम की पुत्री अर्चना (18), नरहरपुर कोहंडौर निवासी राम सजीवन का पुत्र संजय कुमार (35) तथा रामापुर फतनपुर निवासी नन्हेंलाल गुप्ता का पुत्र शिवम (22) दुर्घटनाओं में घायल हो गए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me