Blog

शनिवार, 17 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

कच्चा घर गिरा, अधेड़ की मौत
जौनपुर। जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के अमारी गांव में शुक्रवार कीरात कच्चा मकान धराशायी होने से दीवाल के नीचे दब जाने से अधेड़ की मौत होगई जबकि बगल में सोया बालक जख्मी हो गया। उक्त गांव निवासी 55 वर्षीय राममिलन पाण्डेय पुत्र स्व.राम दौर पाण्डेय अपने पुराने कच्चे मकान से सटेनवनिर्मित पक्के मकान की दीवार के पास सोये हुए थे कि रात में पुरानामकान धराशाई हो गया जिसकी चपेट में आने से  निर्माणाधीन मकान की दीवारउनके उपर गिर गई जबकि बगल की चारपाई पर सोया हुआ बालक अनुराग गिरी हुईदीवार के दायरे से कुछ दूरी होने से उसके ऊपर टूटे हुए सीमेंट सीट केटुकड़े गिर गये जिससे वह जख्मी हो गया। रात के वक्त तेज़ आवाज़ होने से
ग्रामीणों की नीद खुल गई और लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों के सहयोग सेमिट्टी हटाकर उन्हें बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस से जख्मी बालक के साथ
उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रसुइथाकला ले गए जहां डाक्टरों नेस्थिति गम्भीर देखते हुए शाहगंज के लिए रेफर कर दिया। शाहगंजअस्पतालपहुंचने पर डाक्टरों ने राम मिलन पाण्डेय को मृत घोषित कर दिया और जख्मीबालक का उपचार कराया गया।  मृतक पांच पुत्रियों तथा एक पुत्र का पिता था
और एक पुत्री का विवाह अभी नहीं हुआ है जब कि पुत्र रोजी रोटी के सिलसिले
में अमृतसर रहता है उसे घटना की जानकारी दे दी गई है। मौके पर पहुंची
पुलिस ने प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को अन्त्य परीक्षण
हेतु भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me