Blog

सोमवार, 19 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ- मुलायम सिंह यादव ने फिर दिखाई अपनी लीडरशिप, पार्टी को बड़े संकट से नेताजी ने निकाल लिया, समाजवादी पार्टी पर बहुत बड़ा सियासी संकट टाला, अखिलेश और शिवपाल के बीच अच्छा समझौता कराया, पार्टी के भीतर नेताओं और कार्यकर्ताओं में नया जोश

लखनऊ- सीएम अखिलेश ने कल कैबिनेट की बैठक बुलाई, होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति का प्रस्ताव, होम्योपैथिक में 300 शिक्षक संविदा पर नियुक्त किए जाएंगे, हाईकोर्ट के सरकारी वकीलों की फीस वृद्धि का प्रस्ताव, विधानसभा के दोनों सदनों का सत्रावसान होगा, सुपारी,कत्था की 1 लाख की खरीद पर वैट लगेगा, तिलहन,दलहन पर बुंदेलखंड में और छूट दी जाएगी, दाल की स्टॉक लिमिट 3 महीने बढ़ाने का प्रस्ताव

लखनऊ- बीजेपी ने 10 नेताओं को राष्ट्रीय परिषद में दी जगह, सिद्धार्थनाथ सिंह,श्रीकांत शर्मा, विजय सोनकर शास्त्री, नरेंद्र सिंह गौर,जय प्रकाश चतुर्वेदी, नरेंद्र सिंह,दारा सिंह चौहान,बृजेश पाठक, स्वामी प्रसाद मौर्या और जुगुल किशोर भी राष्ट्रीय परिषद में शामिल, केरल में 24 और 25 सितम्बर को होगी राष्ट्रीय परिषद की बैठक

लखनऊ- स्वामी प्रसाद मौर्या की विधानसभा सदस्यता रद्द, विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने रद्द की सदस्यता

सिद्धार्थनगर-उरी में हुए आतंकी हमले को लेकर बार्डर पर चेकिंग, बढ़नी,अलीगढ़वा,ककरहवा बार्डर पर अलर्ट जारी, होटल और चौराहों पर एसपी कर रहे चेकिंग

फैजाबाद- कन्हैया कुमार के काफिले पर फेंके गए अंडे, कन्हैया का विरोध कर रहे युवाओं ने फेंका अंडा, नगर कोतवाली के नियावां के पास फेंका अंडा

हमीरपुर- मुस्कुरा में दहेज के लिए जलाई गई लड़की से मिले राहुल, राहुल गांधी ने पीड़ित युवती की सुनी शिकायत, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की,राहुल से की शिकायत 

इलाहाबाद- मामूली विवाद में युवक ने टैम्पो चालक को मारा चाकू, गंभीर हालत में चालक जिला अस्पताल भेजा गया, झूंसी थाना क्षेत्र के ईसीपुर गांव के पास का मामला

सोनभद्र- सपा युवजन सभा के जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, रवि गौड़ हैं सपा युवजन सभा के जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के हटाने के विरोध में दिया इस्तीफा

लखनऊ- एमिटी विवि की मेस पर एफएसडीए का छापा, वी-मार्ट पर भी छापा मारकर सैम्पल भरे गए, राजधानी के 2 दर्जन प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

नोएडा- ईटीवी की खबर का असर, घूसखोर सिपाही राहुल यादव और भूषण सस्पेंड, घूस लेते सिपाही राहुल, भूषण कैमरे में हुए थे कैद, अवैध दुकानें लगवाने के नाम पर ले रहे थे घूस, सेक्टर-20 थाना क्षेत्र की अट्टा चौकी में थे तैनात 

मथुरा- एसएसपी ने जिले की स्वाट टीम को किया भंग, वसूली के आरोप में एसएसपी ने की कार्रवाई

जौनपुर- शहीद राजेश कुमार सिंह का शव पहुंचा पैत्रिक गांव, जम्मू कश्मीर के उरी में शहीद हुए थे राजेश कुमार, डीएम और एसएसपी ने शहीद राजेश को दिया कंधा

बलिया- उरी के आतंकी हमले में बलिया का जवान हुआ शहीद, दुबहड़ क्षेत्र के दुबहड़ का डेरा गांव का निवासी है शहीद, उरी में आतंकी हमले में शहीद हुए थे राजेश यादव, स्थानीय लोगों ने शहीद के लिए कैंडल मार्च निकाला

लखनऊ- लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा, रोहित शुक्ला लल्लू ने प्रदेश सचिव पद से इस्तीफा दिया, छात्रसभा प्रदेश महासचिव करुणेश द्विवेदी केडी का इस्तीफा, सपा छात्रसभा प्रदेश सचिव ओम यादव ने भी दिया इस्तीफा, यूथ विंग के अध्यक्षों को बर्खास्त करने पर दिया इस्तीफा, सयुस के कार्यकारिणी सदस्य योगेश यादव का इस्तीफा

देवरिया- बाइक सवार बदमाशों ने 2 युवकों को मारी गोली, गंभीर हालत में दोनों युवक जिला अस्पताल में भर्ती, देवरिया के लार थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना

जौनपुर- शहीद राजेश का अंतिम संस्कार रामघाट पर होगा, राज्यमंत्री जगदीश सोनकर ने दी शहीद को श्रद्धांजलि, सरायख्वाजा के भकुरा के निवासी थे शहीद राजेश सिंह 

मथुरा- बाइक सवार बदमाशों ने 2 लोगों पर डाला तेजाब, बदमाशों ने लूट के इरादे से घटना को दिया अंजाम, गंभीर झुलसे दोनों युवक अस्पताल में किए गए भर्ती, हाईवे थाना क्षेत्र के एनएच 2 की घटना

कानपुर- कानपुर के पूर्व क्रिकेटरों की उपेक्षा, बाहर से बुलाकर टेस्ट क्रिकेटरों का किया जाएगा सम्मान, 500वें टेस्ट मैच में आईसीसी करेगा पूर्व क्रिकेटरों का सम्मान, ज्योति बाजपेई, शशिकांत खांडेकर समेत कई क्रिकेटरों को भूले, 22 सितम्बर को मनाया जाएगा 500वें टेस्ट का जश्न

हमीरपुर- राहुल गांधी की किसान यात्रा कमरिहा गांव पहुंची, राहुल ने बाबा निजामी की दरगाह पर चढ़ाई चादर, राहुल गांधी जिला मुख्यालय के लिए हुए रवाना

कन्नौज- बिकने जा रहा सरकारी राशन को ग्रामीणों ने पकड़ा, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर समेत चालक को पुलिस को सौंपा, सौरिख थाना क्षेत्र के एराहो गांव के पास का मामला

बरेली- चलती ट्रेन से गिरकर युवती की मौत, लालकुआं-बरेली एक्सप्रेस से गिरकर मौत, भोजीपुरा के आटामांडा स्टेशन के पास की घटना

बहराइच- अनियंत्रित ट्रक ने 2 महिलाओं का कुचला, मौके पर दोनों महिलाओं की मौत,1 युवक घायल, नानपारा कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुर की घटना

संतकबीरनगर- मंत्री राधेश्याम सिंह कल जाएंगे शहीद के घर, सेना के शहीद जवान के परिवार से मिलेंगे मंत्री, मेंहदावल थाना क्षेत्र के घूरापाली में है शहीद का घर

गाजीपुर- मरदह के गाई गांव पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर, गाजीपुर के शमशान घाट पर कल होगा अंतिम संस्कार, उरी में आतंकी हमले में शहीद हुए थे हरेंद्र यादव 

कानपुर- समाजवादी पार्टी में पद छोड़ने की मची होड़, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा, मो. तौफीक शाह ने यूथ ब्रिगेड से दिया इस्तीफा   

लखनऊ- आगरा के आरटीओ अफसर का तबादला, डॉ. विजय कुमार आगरा के नए RTO अफसर बनाए गए

बाराबंकी- सपा के युवा नेता दानिश सिद्दीकी ने भी दिया इस्तीफा, मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव थे दानिश सिद्दीकी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me