प्रतापगढ़ --भूसा लाद रहे मजदूर की करंट से मौत
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के महदहा गांव में मजदूर श्याम लाल करंट से जान गवां बैठा। वह कंधई थाना क्षेत्र के वारीकला गांव का था। वह रविवार को भूसा लादने के लिए वाहन के साथ महदहा गांव गया हुआ था। वहां पर गाड़ी खड़ी की गई थी और भूसा लादा जा रहा था। उसके ऊपर से मेनलाइन गई थी। भूसा लादने के दौरान जैसे ही श्यामलाल ने हाथ ऊपर उठाया, वह उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सेठ पन्ना लाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी में लाया गया तो यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me