Blog

सोमवार, 19 सितंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

विवाहिता को सांप ने डसा, मौत

प्रतापगढ़ : शौच को गई विवाहिता तारा देवी को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। रानीगंज थाना क्षेत्र के लच्छीपुर निवासी तारा ऊमरवैश्य (40) पत्नी कंहैयालाल रविवार की भोर लगभग पांच बजे खेत में शौच करने के लिए गई थी। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। घर पहुंचने पर उसकी हालत गंभीर होने लगी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में विवाहिता की मौत पर मायके वाले भी पहुंच गए और ससुरालवालों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मृतका के भाई ने जिला अस्पताल में अपने जीजा पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनसे भिड़ गया। परिजनों के बीच-बचाव पर मामला शांत हुआ। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर चले गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me