सुल्तानपुर ------------पुरुषोत्तमपुर में बिगड़ी भाई-बहन की तबीयत खराब
सुलतानपुर स्थानीय तहसील क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर में बुखार का प्रकोप जारी है। पखवारे भर में तीन लोगों की जान जा चुकी है। इधर, शनिवार को परदेश से लौटे एक युवक को भी तेज बुखार ने जकड़ लिया। वह अपनी बीमार बहन को देखने आया था। पैथालाजी में जांच करा उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मामला जय¨सहपुर के पुरुषोत्तमपुर गांव का है। गोल्डी पुत्री जयजयराम 12 वर्ष की बुखार से पीड़ित होने की खबर सुनकर परदेश में रह रहा भाई जितेंद्र (21) घर पहुंचा। तो शनिवार को उसको भी तेज बुखार ने जकड़ लिया। युवक का परिजनों ने स्थानीय पैथालाजी केंद्र पर जांच करवा उसे जिले के एक निजी अस्पताल ले गये। जहां उसे भर्ती करा दिया गया। इधर, बुखार से पीड़ित उसकी बहन गोल्डी की हालत भी खराब बनी हुई है। बताते चलें कि पुरुषोत्तमपुर गांव में बुखार से तीन मौतों से गांव वासी सकते में हैं। बुखार का नाम सुनते है गांव वासियों के हाथ-पाव फूल जाते हैं। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी आर.के कनौजिया ने बताया की जितेंद्र का प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। अगर सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जाता तो प्रकरण संज्ञान में आता।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me