प्रतापगढ़ -प्रदेश में गुंडाराज, महिला केन्द्रीय मंत्री तक सुरक्षित नहीं : अनुप्रिया
रानीगंज अपना दल (अ) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है। यहां केन्द्र सरकार की महिला मंत्री तक सुरक्षित नहीं हैं। हमारे काफिले पर हमला हो रहा है। आम महिलाओं, आम आदमी की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। राज्यमंत्री रविवार को रानीगंज में धरने के दौरान पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पूरा माहौल बना कर रखा है। गुंडागर्दी हावी है। आम आदमी के लिए सुरक्षा नहीं। उप्र विधानसभा के सदस्य तक सुरक्षित नहीं है। सरे आम उन्हें सपा कार्यकर्ता पीट दे रहे हैं। आरोप लगाया कि पुलिस सिर्फ अपराधियों की सुरक्षा करती है। उन्होंने कहा कि यहां एसपी डीएम का कोई मतलब नहीं है। फिर भी जब तक वह आएंगे नहीं, एफआइआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाएगी वह धरने पर डटी रहेंगी। घटना क्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उनका काफिला गुजर रहा था तभी सामने से सपा कार्यकर्ता और समाजवादी पार्टी से टिकट मांग रहे विनोद दुबे का बाइक जुलूस आ गया। सपा कार्यकर्ता बहुत ही बेतरतीब ढंग से चल रहे थे। उन्होंने अपना दल के वाहनों को निकलने नहीं दिया। विधायक डॉ वर्मा ने एसपी से बात की फिर भी वाहन नहीं निकल पाए। एसपी सिर्फ फोन पर आश्वासन ही देते रहे। इस पर विधायक खुद सपा कार्यकर्ताओं के पास गए और वाहन निकलने देने का अनुरोध किया। तो विनोद दुबे और उनके कार्यकर्ताओं ने विधायक पर हमला कर दिया। मेरे वाहन पर भी पथराव किया। राज्यमंत्री ने कहा कि जब से उनका काफिला जिले में प्रवेश किया है, लगातार उसे बाधित करने की कोशिश की जा रही है। विधायक डॉ. वर्मा लगातार एसपी से इसे देखने का अनुरोध कर रहे थे। इसके बाद भी कुछ नहीं किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me