प्रतापगढ़
हादसे में घायल व्यापारी की मौत
लालगंज ट्रेलर की चपेट में आने से घायल स्थानीय कस्बे के कपड़ा व्यापारी शंभू जायसवाल की मंगलवार की देर रात मौत हो गई। स्टेट बैंक के समीप रायबरेली की ओर से आ रहे एक भारी वाहन की वह चपेट में आने के बाद शंभू को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी के बाद इलाहाबाद मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया था। मेडिकल कालेज में भी घायल व्यापारी की स्थिति नियंत्रित न हो पाने से डाक्टरों की सलाह पर परिजन उसे लखनऊ इलाज के लिए ले जा रहे थे, ¨कतु रास्ते में ही व्यापारी ने दम तोड़ दिया। परिजन शव बुधवार की सुबह लगभग चार बजे कस्बा स्थित उसके आवास ले आए। व्यापारी की मौत के बाद परिजनों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर बुधवार की सुबह पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवा दिया। शव देखकर उसकी पत्नी तथा बच्चे रोने लगे। व्यापार मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष कमला प्रसाद जायसवाल के दामाद शंभू जायसवाल की मौत पर व्यापारी वर्ग दुखी देखा गया। सांसद प्रमोद तिवारी व एमएलए मोना की ओर से प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी व मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल परिजनों से मिले। कस्बे के डीपी ¨सह, हरि मोहन जायसवाल, श्रवण मोदनवाल, प्रधान संतोष द्विवेदी, छवि नारायण ¨सह, अंजनी कौशल, उदय शंकर दुबे, विकास मिश्र, संजय ¨सह आदि ने शोक संवेदना प्रकट की। शंभू के पुत्र रोहित जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने दुर्घटना करने वाले भारी वाहन के चालक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने वाहन व चालक को पकड़ा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me