Blog

रविवार, 18 सितंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

.
.
.
.
प्रतापगढ़ -नहीं रहे भाजपा के पूर्व अध्यक्ष फूलचंद्र

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता फूलचंद्र तिवारी (83) का शनिवार को निधन हो गया। रानीगंज तहसील के मसौली गांव के निवासी श्री तिवारी शहर के अर¨वदनगर मुहल्ले में रहते थे। उनके निधन का समाचार सुनते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि श्री तिवारी के निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष हरिप्रताप ¨सह, पूर्व अध्यक्ष जवाहर लाल श्रीवास्तव, कमलेश सोनकर, राजेश ¨सह, अजय प्रताप ¨सह, अजय पांडेय, राजेश्वर पटेल, गिरधारी ¨सह, श्याम सुंदर टाऊ, निभ्रय प्रताप ¨सह, आशुतोष आदि मौजूद रहे।

कंपनी बाग में नगर पालिका अध्यक्ष हरिप्रताप ¨सह की अध्यक्षता में बैठक कर पूर्व अध्यक्ष श्री तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर श्रीनाथ, आशाकिरण, त्रिलोचन, कासिम बाबा, रमा मिश्रा, ज्वाला प्रसाद ¨सह, संजय, अनिल ¨सह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष केके ¨सह, पूर्व मंत्री बृजेश शर्मा ने पूर्व अध्यक्ष के निधन पर गहरी संवेदना जताते हुए उन्हें कुशल नेतृत्व कर्ता बताया।

लालगंज में शोक की लहर

लालगंज, प्रतापगढ़ : रामपुर संग्रामगढ़ भाजपा मंडल द्वारा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फूलचंद तिवारी के निधन पर शोकसभा की गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। सभा में मंडल प्रभारी अर¨वद बहादुर ¨सह,मंडल अध्यक्ष कमलेश गिरि,शिवाकांत त्रिपाठी,राजकुमार पटेल,राकेश गिरि,अनूप शुक्ल,रोहित ¨सह,धीरज ¨सह,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सगरासुंदरपुर,प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व जिलाध्यक्ष फूलचंद्र के असामयिक निधन पर कस्बे के पुरानी बाजार में किठावर मंडल के प्रभारी मुरलीधर उपाध्याय के संयोजन में शोक सभा की गई। अध्यक्षता लक्ष्मणपुर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी ने किया। इस मौके पर सर्सिज तिवारी,रुद्रप्रताप बरनवाल,हरकेश भार्गव,डा.दिवाकर प्रसाद शुक्ल आदि ने पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन को अपूर्णनीय क्षति बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me