Blog

रविवार, 18 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

झुला फैक्ट्री के कब्जे से चरागहकी जमीन को राजस्व विभाग ने कराया मुक्त
थानागद्दी----क्षेत्र के नाऊपुर गाँव स्थित जे वी एल एग्रो लिमिटेड झूला वनस्पति फैक्ट्री के द्वारा परिसर के पास के गाँव वालों के लिए सरकार द्वारा आवंटित चारागाह की जमीन को जबरदस्ती कब्ज़ा कर लिया गया था ।सबसे बड़ी बात तो यह है कि उस चारागाह की जमीन पर निर्माण कर उसमें बैंक आफ बड़ौदा नाऊपुर  के नाम की शाखा खोल दी गयी थी । ग्रामीणों के शिकायत पर राजस्व विभाग के अधिकारियो व् ग्राम प्रधान   लालता यादव के सहयोग से अतिक्रमण हटाया जाने लगा तो बैंक कर्मचारी अपने अधिकारियो को सूचित करके सारे कागजात व् मशीन लेकर चम्पत  हो लिए।ग्रामीणों ने बताया कि अभी शौचालय भी सरकारी जमीन पर बनाया गया है देखिये कब कब्ज़ा विभाग द्वारा हटाया जाता है।जानकारी के तौर बता दे इसके पहले भी झूला परिसर के सामने सड़क पार लगभग 3बीघे के चारागाह की जमीन पर झुला फैक्ट्री के लोगों के द्वारा कब्ज़ा करने का प्रयास किया जा चूका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me