Blog

शनिवार, 24 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

बंद होगी 67 हजार उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी*

नई दिल्ली : एलपीजी एकाउंट एवं बैंक खाते से आधार को लिंक कराने की अंतिम तिथि 30 सितंबर आने को है। जबकि जिले में करीब 67 हजार रसाेई गैस उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने-अपने एलपीजी कनेक्शन एवं बैंक एकाउंट को अपने आधार से लिंकअप नहीं कराया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के तहत 30 सितंबर के बाद आधार से लिंकअप न कराने वाले रसोई गैस के उपभोक्ताओं काे सब्सिडी मिलनी बंद हो जायेगी। उनकी पार्किंग पीरिडय के तहत रिजर्व रखी गई सब्सिडी भी जब्त हो जाएगी। गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं को पार्किंग पीरिडय के तहत अंतिम विशेष मौका दिया था। 30 सितंबर तक लिंक कराने वाले उपभोक्ताओं सब्सिडी मिलती रहेगी और पार्किंग पीरिडय के तहत रिजर्व रखी गई सब्सिडी राशि भी एक साथ उपभोक्ता के बैंक खाते में आ जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me